फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Number of children suffering from pneumonia increased in hospital with melting

Jaunpur News: गलन के साथ अस्पताल में बढ़ी निमोनिया पीड़ित बच्चों की संख्या

Sat, 04 Jan 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Number of children suffering from pneumonia increased in hospital with melting
ठंड के साथ गलन बढ़ने के कारण शिशुओं में निमोनिया की परेशानी बढ़ रही है। जिला अस्पताल में ऐसे शिशुओं की संख्या बढ़ रही है। पहले पांच से 10 मरीज हर रोज आते थे। अब इनकी संख्या 15 से 20 हो गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. संदीप सिंह का कहना है कि बच्चों में निमोनिया सबसे बड़ी बीमारी मानी जाती है। निमोनिया का संक्रमण हल्का या गंभीर हो सकता है। बच्चों में गंभीर निमोनिया, खास कर पांच साल से कम उम्र के बच्चों में होती है। डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार निमोनिया को दुनियाभर में बच्चों की मौत का सबसे बड़ा संक्रामक कारण माना गया है। 2019 में निमोनिया के कारण पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु का 14 फीसदी हिस्सा था। थोड़ी सी लापरवाही होने पर नवजात में निमोनिया की शिकायत हो जाती है। सीने से आवाज आने लगे तो निमोनिया की शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन


निमोनिया के कुछ सामान्य लक्षण होते हैं। जैसे खांसी, बलगम या कफ निकलना। यह कफ हरा, पीला या खून जैसा होता है। बुखार, पसीना और ठंड लगना। सांस की तकलीफ या सांस लेने में कठिनाई। यह समस्या अधिक आम होती है। थकान, भूख में कमी, दिल की धड़कन तेज़ होना और तेजी से सांस लेना। इसके अतिरिक्त निमोनिया से पीड़ित कुछ लोगों को मतली, उल्टी और दस्त जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि परामर्श लेकर निमोनिया की वैक्सीन बच्चों को लगवाएं। अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। हाथों को बार-बार धोएं, खांसते या छींकते समय अपना मुंह और नाक ढकें और बीमार लोगों के संपर्क में आने से बचें। धूम्रपान फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। पर्याप्त नींद लें, संतुलित आहार लें, नियमित व्यायाम करें और तनाव का प्रबंधन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed