फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now many days of Anganwadi centers, 273 new buildings will be built

Jaunpur News: अब आंगबाड़ी केंद्रों के बहुरेंगे दिन, 273 बनेंगे नए भवन

Wed, 04 Jan 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Now many days of Anganwadi centers, 273 new buildings will be built
जौनपुर। भवन के अभाव में कई आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन बेहतर तरीके से नहीं हो पा रहा था। अब शासन की ओर से 273 आंगनबाड़ी केंद्र बनाने की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए बाल विकास विभाग को पांच करोड़ 96 लाख जारी कर दिया गया है। एक केंद्र बनवाने में कुल सात लाख 52 हजार खर्च आएगा।
विज्ञापन

जिले में 5321 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिसमें चार लाख 60 बच्चे पंजीकृत है। पांच साल तक के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिक्षा के साथ पौष्टिक आहार दिए जाते हैं। इन केंद्रों के संचालन के लिए 5090 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 4430 सहायिका तैनात हैं। आंगनबाड़ी के कुल 647 विभागीय भवन है। 3560 केंद्र प्राथमिक विद्यालय, 861 पंचायती भवन में, 130 आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवनों में संचालित हो हो रहे हैं। केंद्र दूर होने से बच्चों को दिक्कतें होती हैं। अब जिले में 273 नए आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कराया जाएगा। विभागीय भवन के निर्माण होने के बाद बच्चों को सहूलियत मिलेंगी।
विज्ञापन

जिले में 273 नए आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से पांच करोड़ 96 लाख जारी कर दिया गया है। प्रति केंद्र पर दो लाख बाल विकास विभाग खर्च करेगा। इसके अलाव एक लाख छह हजार पंचायती राज विभाग, चार लाख 46 हजार मनरेगा से खर्च किया जाएगा। - राम बदन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed