फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now corona vaccination will be done on 22, 28 and 29

अब 22, 28 और 29 को होगा कोरोना वैक्सीनेशन

Mon, 18 Jan 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Now corona vaccination will be done on 22, 28 and 29
जौनपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कार्यक्रम की तिथि तय हो गई है। स्वास्थ्य निदेशालय ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में 22 के बाद 28 और 29 जनवरी को टीकाकरण के निर्देश दिए। इसके लिए तैयारियां सभी केंद्रों पर शीघ्र पूरा करने को कहा गया।
विज्ञापन

करीब ढाई घंटे तक चली वीडियो कांफ्रेंसिंग में वैक्सीनेशन के लिए दिशा-निर्देश जारी किया गया। इसके साथ ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गया है। अगले चरण में कितने लोगों को टीका लगाया जाएगा, स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन भेजने आदि की तैयारी शुरू हो गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन ने टीकाकरण के लिए अगली तिथि तय कर दी गई है। दूसरे चरण में जिले के सभी 21 केंद्रों पर टीकाकरण कराने की तैयारी है। इन केंद्रों पर एक दिन पहले ही सुरक्षा व्यवस्था के बीच वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। वैक्सीनेशन के अगले चरण की तैयारी पहले हो चुकी है, केवल उसे अंतिम रूप दिया जाना है। सीएमओ की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक कर टीकाकरण की तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएमओ डॉ. राकेश कुमार, डॉ. आरके सिंह के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed