फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now 15 thousand farmers will get the benefit of Samman Nidhi

सम्मान निधि का लाभ अब पाएंगे 15 हजार किसान

Sat, 12 Feb 2022 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Now 15 thousand farmers will get the benefit of Samman Nidhi
जौनपुर। जिले के 15 हजार किसानों को अब जाकर किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। कारण इन किसानों की ओर से योजना का लाभ पाने के लिए भरे गए ऑनलाइन आवेदन में खाता बंद या गलत पाया गया था। इससे वह योजना से लाभान्वित नहीं हो पाए हैं। इनकी त्रुटियां सुधारने के लिए शासन से ऐसे किसानों कि सूची कृषि विभाग को मिली, जिसके बाद जिम्मेदारों ने इन किसानों की त्रुटियां ठीककर 15 दिन पहले सूची फिर से शासन को भेज दी है। इससे इन किसानों को अब योजना का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन

किसानों को खेती करने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई थी, जो अभी भी जारी है। इसके तहत किसानों को एक साल में तीन किस्तों में कुल छह हजार रुपये दिए जाने का प्राविधान है। इसके क्रम में जिले में किसानों को इस योजना का लाभ देने का कार्य शुरू किया गया। इसके लिए कृषि विभाग और राजस्व की टीम ने मिलकर किसानों का ऑनलाइन आवेदन करते हुए उनका पंजीकरण शुरू किया। इस दौरान जिले में मौजूद आठ लाख 16 हजार 662 किसान है, जिसमें से योजना के लिए पात्र किसानों का चयन किया गया। इस दौरान पात्र किसानों का चयन कर उनका पंजीकरण करते हुए सूची शासन को भेजी गई थी। इसके बाद जिले में कुल सात लाख 12 हजार किसान योजना का लाभ दिया जा रहा है लेकिन 15 हजार पात्र किसान योजना का लाभ पाने से वंचित रहे। इन किसानों की ओर किए गए आवेदन में त्रुटियां थीं। किसी का बैंक का खाता बंद मिला तो कइयों का खाता नंबर गलत था। वहीं कइयों के बैंक खाता से आधार से लिंक नहीं पाया गया। इन कमियों से संबंधित किसानों की सूची शासन से कृषि विभाग के पास आई, जिसके बाद कृषि विभाग की ओर से इन किसानों के आवेदन में मौजूद त्रुटियों को सुधारा गया। इसे एक पखवारा पहले शासन को भेजा गया है, जिससे ऐसे किसानों को अब योजना का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

जिले के 15 हजार किसान पात्र होने के बाद भी पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ पाने से वंचित रहे। किसानों की ओर से आवेदन में जो खाता दिया गया था, उसमें से कई खाता बंद पाया गया तो कइयों का खाता नंबर गलत था। वहीं, खाता आधार से लिंक भी नहीं था। इन किसानों की त्रुटियां सुधारने के लिए सूची शासन से आई थी, जिसे सुधार कर एक पखवारा पहले सूची फिर शासन को भेज दी गई है, अब जल्द ही किसानों को योजना का लाभ मिल जाएगा। - जयप्रकाश, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed