{"_id":"65e76b0753e5b31ab100bb84","slug":"notice-to-30-hospital-operators-causing-traffic-jam-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-113014-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जाम का कारण बन रहे 30 अस्पताल संचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जाम का कारण बन रहे 30 अस्पताल संचालकों को नोटिस
विज्ञापन
शहर में जाम का कारण बन रहे निजी अस्पताल संचालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कड़ा रुख अपना लिया है। ऐसे में अब तक 30 अस्पताल संचालकों को नोटिस भेजी जा चुकी है। सभी से जल्द वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने की चेतावनी दी गई है। ऐसा न करने पर कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए जुर्माना काटा जाएगा।
शहर में 200-250 से निजी अस्पताल व क्लीनिक हैं। कुछ को छोड़कर किसी ने पार्किंग की व्यवस्था नहीं की है। दिन प्रतिदिन ऐसे संस्थानों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसमें नईगंज, रुहट्टा, वाजिदपुर तिराहा, जेसीज चौराहा, बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव, कचहरी, लाइन बाजार मार्ग आदि जगहों पर अस्पताल व क्लीनिक चल रहे हैं।
मरीजों को लेकर आने वाले वाहन सड़कों पर खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जा रही है। इससे अन्य यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब यातायात पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। बीते माह से अब तक करीब 30 अस्पतालों को नोटिस भी भेजी गई है। अस्पताल संचालकों को व्यवस्था करने के लिए चेतावनी दी गई है।