फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   notice agains sp,bjp and bsp candidates

सपा, बसपा व भाजपा प्रत्याशी को नोटिस

Tue, 28 Feb 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Tue, 28 Feb 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय सुरक्षित विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सपा, बसपा और भाजपा प्रत्याशी को निर्वाचन आयोग की ओर से नोटिस जारी की गई है। तीनों प्रमुख दल के प्रत्याशी सोशल मीडिया के फेसबुक पेज पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं जबकि नामांकन फार्म में फेसबुक और ईमेल आईडी का उल्लेख नहीं किया गया है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मछलीशहर सुरक्षित विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी से जगदीश सोनकर, बहुजन समाज पार्टी से सुशीला सरोज और भारतीय जनता पार्टी से अनीता रावत चुनाव लड़ रही हैं। रिटर्निंग आफिसर ने तीनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को नोटिस जारी की गई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं मछलीशहर विधानसभा के रिटर्निग आफिसर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि तीनों प्रत्याशियों नामांकन दाखिल करते समय नामांकन फार्म में फेसबुक या किसी मेल आईडी का उल्लेख नहीं किया है। जबकि संज्ञान में आया कि इन तीनों प्रत्याशियों द्वारा फेसबुक पेज पर चुनाव प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


 जनसंपर्क से लेकर नुक्कड़ सभा और प्रत्याशी की हर गतिविधियों की फोटो बाकायदा फेसबुक पर अपलोड किया जा रहा है और उनकी तरफ से अपने अपने पक्ष में मतदान की अपील भी की जा रही है। यही नहीं फेसबुक पेज पर नेता अपनी उपलब्धियां भी गिना रहे हैं। चुनाव निशान के साथ प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। जिस पार्टी का कोई बड़ा नेता आने वाला है उसका प्रचार भी किया जा रहा है। नेता के सभा स्थल और समय की सारी जानकारी अपडेट की जा रही है। प्रत्याशियों के फेसबुक पेज पर किए गए सभी पोस्ट को तमाम उनके समर्थक लाइक कर रहे हैं और उस पोस्ट को साझा भी कर रहे हैं।  ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार ने कहा है कि तीनों प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed