फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Not support BJP goons

गुंडों का साथ नहीं देती भाजपा

Tue, 07 Mar 2017 01:22 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Tue, 07 Mar 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Not support BJP goons
जनसभा में कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह। - फोटो : jounpur
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि भाजपा गुंडों का साथ नहीं देती है। भाजपा की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया का सफाया हो जाएगा। वे या तो जेल की सीखचों के पीछे होंगे या प्रदेश छोड़ कर भाग जाएंगे। वह मल्हनी विधानसभा के बसंत विद्यापीठ इंटर कालेज ककोहियां में भाजपा प्रत्याशी सतीश सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि यह गुंडाराज से मुक्ति का चुनाव है। किसी अपराधी को नहीं चुनना है। गुंडा-माफिया जहां-जहां चुनाव लड़ेंगे, भाजपा उनकी छाती पर चढ़कर चुनाव लड़ेगी। शाह ने कहा कि पिछले 15 सालों में बुआ और भतीजे ने यूपी को बर्बाद कर दिया। जबकि सीएम कह रहे हैं कि काम बोल रहा है। कहा कि 11 मार्च को दोपहर के समय मालूम पड़ जाएगा कि काम नहीं कारनामा बोलता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यूपी वाले पहले एक शहजादे से परेशान थे, अब दो शहजादे आ गए हैं।

दोनों कहते हैं कि वे सुधर गए हैं। आजम खान, अतीक अहमद, गायत्री प्रजापति, पवन पांडेय और चाचा शिवपाल का उदाहरण देकर पूछा कि क्या ये सुधरे हैं। कहा कि बसपा के हाथी पर मुख्तार और अफजाल जैसे लोग चढ़े हैं। दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय तथा भाजपा प्रत्याशी सतीश सिंह व उनके सहयोगियों ने शाह का स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा, आरा के सांसद और पूर्व गृह सचिव आरके सिंह, विजय सिंह विद्यार्थी, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल, राजमणि सिंह, अखिलेश चौबे, संजय पाठक ने संबोधित किया। अध्यक्षता खुशहाल सिंह तथा संचालन संतोष सिंह सोलंकी ने किया। इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed