फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No one has claimed to fight the BJP

मड़ियाहूं में ब्लाक प्रमुख का चुनाव भाजपा से लड़ने के लिए किसी ने नहीं की दावेदारी

Mon, 05 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
No one has claimed to fight the BJP
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद सभी की नजरें अब ब्लाक प्रमुख पद के होने वाले चुनाव पर है। वहीं, सभी राजनीतिक दलों ने दावेदारों से आवेदन भी मांग लिया है। लेकिन, मड़ियाहूं में भाजपा से दावेदारी के लिए अब तक किसी ने आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं विकास खंड में कुल 99 ग्राम सभाओं में 106 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। अब ब्लाक प्रमुख पद की बिसात बिछ चुकी है। जिसके लिए क्षेत्र पंचायत पंचायत सदस्यों को अपने-अपने पाले में करने के लिए गुण-गणित सेट कर रहे हैं। वर्तमान समय में मड़ियाहूं विकास खंड के प्रमुख पद के लिए मुख्य रूप से तीन दावेदार चुनाव मैदान में हैं। इनमें सपा ने ज्योति यादव पत्नी जय हिंद यादव को चुनाव मैदान उतारा है। इसी तरह निर्मला यादव पत्नी अरुण कुमार यादव निर्दल प्रत्याशी के रूप में अभी तक अपने चुनाव प्रचार प्रसार में लगी हुई हैं। इसके अलावा रेखा देवी पत्नी पप्पू यादव भी निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव प्रचार कर रही हैं। वहीं, भाजपा के मछलीशहर जिलाध्यक्ष राम विलास पाल ने कहा कि आवेदन मांगा गया था। लेकिन, मड़ियाहूं ब्लाक से किसी ने आवेदन नहीं किया है। हालांकि बरसठी से तीन, रामपुर से दो और रामनगर से दो लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया हैं, जिनका नाम संगठन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed