फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No bridge will be completed this year, wait for one more year

इस साल नहीं पूरा होगा कोई पुल, एक साल और इंतजार

Sat, 12 Dec 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
No bridge will be completed this year, wait for one more year
केराकत क्षेत्र के बीरमपुर भड़ेहरी स्थित गोमती नदी के घाट पर निर्माणाधीन पुल की फोटो। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। बजट के अभाव के कारण इस साल एक भी पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं होगा। जनपद भर में गोमती, सई, पीली और बसुही नदियों 10 पुलों का निर्माण चल रहा है। इसमें से कई पुल तो एक दशक से बन रहे हैं जबकि कुछ पांच साल-छह से।
विज्ञापन

यातायात को सुगम बनाने के लिए गोमती नदी पर मई घाट, अखड़ो घाट, बैजारामपुर, भड़ेहरी घाट, बेलावां घाट, नैपुरा घाट पर पुल बनाए जा रहे हैं। इसी प्रकार सई नदी पर धनेजा घाट, पीली नदी पर चकरियांवा घाट और बसुही नदी पर जमालपुर के पास पुलों का निर्माण चल रहा है। बजट के अभाव के इन पुलों का निर्माण तेजी से नहीं हो पा रहा है। यही कारण है कि एक दशक पहले जिनका शिलान्यास हुआ उन पर भी यातायात चालू नहीं हो पाया है। इससे उनकी लागत भी बढ़ती जा रही है। अब सभी पुलों को अगले साल पूरा करने की मियाद तय की गई है। पहले इन सभी पुलों के निर्माण के लिए कुल 92 करोड़ 39 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। अब तक इनके निर्माण के लिए 86 करोड़ 54 लाख रुपये जारी किए हैं, जिसमें 70 करोड़ 59 लाख रुपये खर्च हो पाए हैं। देर होने के कारण इनके निर्माण 45 करोड़ 42 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन

बढ़ाई गई लागत, मांगा बजट
जौनपुर। बजट समय से नहीं मिलने के कारण मई घाट पर बने रहे पुल की लागत आठ करोड़ 18 लाख से बढ़ा कर 16 करोड़ 64 लाख कर दी गई है। इसी प्रकार अखड़ो घाट पर बने रहे पुल की लागत 8 करोड़ 42 लाख के बजाय 17 करोड़ 31 लाख, भड़हरी घाट पर बन रहे पुल की लागत नौ करोड़ 93 लाख को बढ़ाकर 15 करोड़ 97 लाख, धनेजा घाट पर बन रहे पुल की लागत नौ करोड़ दो लाख को बढ़ाकर 17 करोड़ 45 लाख, बैजारामपुर घाट पर बन रहे पुल की स्वीकृति लागत 11 करोड़ 84 लाख को बढ़ाकर 14 करोड़ 54 लाख, बेलावां घाट पर बन रहे पुल की लागत 14 करोड़ दो लाख को से बढ़कर 16 करोड़ 74 लाख हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट नहीं मिलने के कारण पुलों का निर्माण में बाधित था। इसके लागत और तिथि दोनों बढ़ाई गई है। अब बजट की कमी नहीं है। अगले साल तय तिथि के अंदर पुलों का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।- जेपी गुप्ता, अधिशासी अभियंता, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed