फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   nine mud houses fired

आग लगने से नौ मड़हे राख, सामान भी नष्ट

Wed, 27 Apr 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 27 Apr 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
nine mud houses fired
सुइथाकला के जमौली गांव में आग लगने से जला  गरीब का आशियाना।

 जिले के अलग-अलग स्‍थानों पर मंगलवार को हुई अगलगी की घटनाओं में नौ मड़हे राख हो गए। इस दौरान उसमें रखे गृहस्‍थी के सामान में जल गए।बरसठीः बारीगांव डीहगांव में मंगलवार की रात आग लगने से सीताराम विश्वकर्मा के दो रिहायशी मड़हे जल गए।

विज्ञापन


जिसमें रखा गृहस्थी का पूरा सामान आग के हवाले हो गया। परिवार को खाने तक का संकट खड़ा हो गया है। वारीगांव डीहगांव निवासी सीताराम विश्वकर्मा के रिहायशी मड़हे में अचानक आग लग गई। जब तक परिवार वाले कुछ समझते तब तक दोनों मड़हे जलने लगे।
विज्ञापन


आग को बुझाने का प्रयास किए लेकिन आग पर काबू नहीं पाया सका। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पाई। सीताराम के लड़की की शादी एक मई को है। उसकी तैयारी में सभी  सामान  रखा गया था। वह भी जल गया। प्रधान और संदेश सरोज, विमलेश, विनोद,
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश, सुबास ने मदद कराकर दो कुन्तल चावल और छह कुन्तल गेहूं, आठ हजार रूपये इकट्ठा कर पीड़ित परिवार को दिया।
सुईथाकलाः सरपतहां थाना क्षेत्र के जमौली गांव में मंगलवार की रात शार्ट सर्किट से चार रिहायशी मड़हे में आग लग गई। इस दौरान

सभी मड़हो में रखे कपड़े व खाद्यान्न सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। सबसे पहले नूरजहां पत्नी फैयाज के मड़हे में आग लगी। इसके बाद एक -एक कर लपटों से शबीर,तौहीद व वहीद के  रिहायशी मड़हे जल कर खाक हो गया।

रामपुरः बौरिया फ तनपुर गांव में ग लगने से तीन मड़हे जलकर राख हो गए। चूल्हा के चिंगारी से आग लगने से पप्पू पाल का तीन मड़हा जलकर राख हो गया। मड़हे में रखा गृहस्थी का पूरा सामान आग के हवाले हो गया। करीब 50 हजार का सामान नुकशान होना बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed