फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nine days later, the girl returned home, accused of kidnapping and rape

नौ दिन बाद युवती लौटी घर, अपहरण और दुष्कर्म का लगाया आरोप

Thu, 19 Nov 2020 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Nine days later, the girl returned home, accused of kidnapping and rape
जलालपुर। क्षेत्र के एक गांव से नौ दिन पूर्व अचानक लापता हुई युवती (20) बुधवार को घर लौट आई। उसने कुछ लोगों पर अपहरण व दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस मामले को जमीन विवाद से जुड़ा बता रही है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि वह 8 नवंबर की रात लघुशंका करने के लिए घर से बाहर निकली, तभी चार लोगों ने मुंह दबाकर उसे बोलेरो में बैठा लिया और जलालपुर की तरफ ले गए। सुनसान स्थान पर एक कमरे में रखा। भोजन मांगने पर मारते पीटते थे। सिर्फ पीने के लिए पानी देते थे। आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार की रात सभी शराब पी रखे थे। लघुशंका के लिए बाहर निकली और मौका देखकर फरार हो गई। किसी तरह मड़ियाहूं पहुंचकर एक दुकानदार को आपबीती बताई। उसके नंबर से पिता को फोन किया तो वह उसे मड़ियाहूं लेने पहुंचे। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने कहा कि 9 नवंबर को युवती की गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत कर युवती की तलाश किया जा रही थी। पीड़ित पक्ष का गांव के एक व्यक्ति से जमीन विवाद चल रहा है। उन्हीं पर आरोप लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed