फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nine Corona positive, including village head, went home as much as they could

ग्राम प्रधान समेत नौ कोरोना पॉजिटिव, इतने ही ठीक होकर गए घर

Sat, 12 Dec 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Nine Corona positive, including village head, went home as much as they could
जौनपुर। जिले के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को हुई कोरोना कीं जांच में एक ग्राम प्रधान समेत नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि इतने ही मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। जिले में अब तक 6362 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार 947 नमूने की जांच रिपोर्ट मिली, जिसमें नौ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। नौ मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए। अबतक 6112 मरीज ठीक होकर के घर जा चुके हैं। मीरगंज इलाके के एक ग्राम प्रधान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर शुक्रवार को मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम ने डॉ बीएल यादव के नेतृत्व में प्रधान के संपर्क में आने वालों की जांच की। बसढुआ गांव में भी शिविर लगाकर जांच की गई। इस दौरान 29 लोगों के नमूने लिए गए और उनको आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया। टीम ने लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने एवं मास्क लगाने की अपील की है। टीम में लैब टेक्नीशियन संजीव कुमार सरोज, नर्स कंचन देवी शामिल रहे। इसके अलावा जिले भर में लगे शिविरों में 926 लोगों के नमूने लिए गए। अब तक जिले में कोरोना से 95 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। अब तक 275087 सैंपल किए जा चुके हैं जिसमें 273609 का रिजल्ट आ चुका है। 1478 रिजल्ट आना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed