फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   nephew shot 4 including elder father in jaunpur crime committed in fit of rage accused parents caught by police

जौनपुर की घटना : युवक ने घरेलू विवाद में बरसाईं गोलियां, बड़े पिता की मौत, तीन जख्मी

Tue, 03 May 2022 06:03 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 03 May 2022 06:03 PM IST
सार

जौनपुर के रामनगर गांव सोमवार आधी रात एक युवक ने परिवार के चार लोगों को गोली मार दी। घटना में एक बजुर्ग की मौत हो गई। तीन अस्पताल में भर्ती हैं। 

विज्ञापन
nephew shot  4 including elder father in jaunpur crime committed in fit of rage accused parents caught by police
जौनपुर: रामनगर गांव में देर रात गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के रामनगर गांव में  सोमवार की देर रात घरेलू विवाद में एक युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर बड़े पिता की हत्या और परिवार के तीन अन्य को घायल कर दिया। आरोपी और उसकी मां पर मुकदमा दर्ज कर मां को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


 राजबली यादव (60) और सूर्यबली यादव का परिवार एक ही मकान में पार्टिशन डालकर रहता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर दोनों परिवारों में विवाद होता रहता है। दोनों परिवारों की महिलाओं में सोमवार को दिन में नोकझोंक हुई थी। राजबली किसी से बातचीत कर रहे थे। इस पर सूर्यबली यादव की पत्नी अमृता देवी को लगा कि वह उसकी शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन


अमृता ने रात करीब 11 बजे बड़े बेटे आकाश के घर आने पर इसकी जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद आकाश रात ने 12 बजे छत पर जाकर राजबली के परिवार वालों से विवाद कर लिया। फिर नीचे उतरा और तमंचा लेकर घर के बाहर आया। वहां चारपाई पर सो रहे राजबली यादव से विवाद करने लगा। इसी दौरान आकाश ने तमंचा निकालकर राजबली के सीने और पेट में गोली मार दी। फिर बगल की खाट पर लेटी राजबली की पत्नी शांति देवी को भी गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक कर सभी को मारी गोली

शोर मचाते हुए आई राजबली की बहू विमला देवी (45) की कमर और उसके बेटे गौरव (13) की जांघ में गोली मार दी। आरोपी के तमंचे की गोली खत्म होने पर राजबली के बेटे रवींद्र यादव ने ईंट से मारने की कोशिश की, लेकिन, फिसल कर गिर गया। इस पर आकाश ने तमंचे की मुठिया से उनके सिर पर वारकर घायल कर दिया।

सूचना पर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजा। वहां डाक्टरों ने राजबली को मृत घोषित कर दिया। शांति, विमला देवी और गौरव को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि  आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम बनाई गई है।

मां के बहकावे में आकर बेटे ने दिया घटना को अंजाम

बंटवारे के बाद राजबली की तरक्की भतीजे का रास नहीं आ रही थी। आरोपी आकाश की मां को भी राजबली के परिवार से खुन्नस है। इसी बात को लेकर वह बराबर अपने बेटे आकाश को उकसाती रहती है। राजबली के दोनों बेटे रवींद्र और अरविंद मुंबई में अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। जबकि सूर्यबली का परिवार गांव में रहता है।

बेटा आकाश गलत संगत में अपराधी प्रवृत्ति का हो गया, जबकि दूसरा बेटा मुंबई में है। मंगलवार को एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार रामनगर में जांच के लिए पहुंचे तो सामने आया कि सूर्यबली की पत्नी अमृता देवी को राजबली परिवार की तरक्की रास नहीं आती है। हालांकि रवींद्र के परिवार का चाचा सूर्यबली से संबंध ठीक था। पुलिस के मुताबिक, जांच में यह बात भी सामने आई कि आकाश की मां अमृता ने वारदात की साजिश रची थी।

जांच में यह बात सामने आई है कि आकाश मां अमृता को बहुत मानता है। लेकिन, पिता सूर्यबली की किसी बात पर पिटाई कर चुका है। गौरतलब है कि आकाश ने घरेलू विवाद में सोमवार की रात ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर बड़े पिता राजबली की हत्या कर दी और परिवार के तीन अन्य सदस्यों को घायल कर दिया है।

शादी में शामिल होने आया है रवींद्र का परिवार

रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए रवींद्र का परिवार दो दिन पहले ही मुंबई से घर आया है। रवींद्र की बेटी खुशबू ने भी आरोप लगाया कि आकाश की मां ने उसे न जाने क्या बता दिया कि वह सबको गाली देते हुए गोली मारने लगा।

टूट चुकी है आकाश की शादी
आकाश की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। एक बेटी भी हुई थी, लेकिन उसकी हरकतों के कारण पत्नी से भी नहीं बनती थी। जांच में गए एक पुलिस के कर्मी के मुताबिक, उसकी पत्नी भी कुछ साल पहले शादी तोड़कर बेटी को लेकर जा चुकी है।

लड़ चुका है प्रधानी का चुनाव, महाराष्ट्र में काट चुका है जेल
आकाश गांव में रोब जमाना चाहता है। इसके लिए उसने प्रधान भी बनने की कोशिश की थी। उसने साल 2015 में प्रधानी का चुनाव लड़ा था, लेकिन, हार गया था। इसको लेकर भी वह गांव के कई लोगों से नाराज रहता है। आकाश यादव के आपराधिक प्रवृत्ति का होने के कारण गांव में उसका खौफ है। इसका असर दूसरे दिन भी देखने के लिए मिला। गांव के लोग उसको लेकर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं थे। वह महाराष्ट्र में लूट के एक मामले में जेल जा चुका है। आकाश का बचपन वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में ननिहाल में ज्यादा बीता है।

पूरे गांव में आग लगा दूंगा, मार दूंगा जैसी धमकियां वह देता रहता है। उसके खिलाफ महाराष्ट्र, चंदौली, वाराणसी, मड़ियाहूं में लूट, छिनैती के मामले दर्ज हैं। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई कि मड़ियाहूं थाने में एक, वाराणसी और महाराष्ट्र में भी आकाश पर मुकदमा दर्ज है। वह हिस्ट्रीशीटर नहीं है, लेकिन, लूट, छिनैती जैसी घटनाओं में नाम आया है। 



 

आकाश क्या करता है, किसी को पता नहीं

आकाश आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह कई दिनों बाद सोमवार की रात घर आया था। दो भाइयों में आकाश बड़ा है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने बताया कि वह कई दिनों से घर नहीं आया था। वह कहां रहता है, क्या करता है, किसी को नहीं पता। सोमवार की रात आकाश बाइक से घर पहुंचा तो उसके हाथ में बैग था।

उसने अपनी बाइक घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खड़ी की। रवींद्र के परिवार के लोगों के मुताबिक आकाश की आपराधिक छवि के कारण वे लोग उसके परिवार से दूर ही रहते थे। जब आकाश राजबली से तेज आवाज में बात कर रहा था तो आसपास के लोग यह सब देख रहे थे। लेकिन भय वश किसे ने बीचबचाव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed