फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Negligence: Victory certificate given to loser in Jaunpur, rectified after investigation

लापरवाही : जौनपुर में हारे को थमा दिया जीत का प्रमाणपत्र, जांच के बाद सुधारी गलती

Tue, 04 May 2021 12:41 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 04 May 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Victory certificate given to loser in Jaunpur, rectified after investigation
demo pic

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना कार्मिकों की लापरवाही से अव्यवस्था बनी रही। जौनपुर जिले के शाहगंज ब्लाक में मोड़ेला गांव से जीता प्रधान पद का प्रत्याशी हार गया, लेकिन जब इसकी जानकारी इंस्पेक्टर को हुई तो उनके दखल के बाद आरओ ने जांच कर सही प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दिया।     

विज्ञापन

     
सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली परिसर में चली मतगणना में बड़उर न्याय पंचायत के मोड़ेला गांव की मतगणना एआरओ, मतगणना प्रेक्षक और कार्मिक की देखरेख में हुई। प्रधान पद के लिए संतोष कुमार यादव को 956 मत प्राप्त हुए, जबकि अरविंद को 861 मत मिले। संतोष 95 वोट से जीत गए, लेकिन आरओ ने उनको आधिकारिक प्रमाणपत्र नहीं दिया था। जीते प्रत्याशी संतोष जब जीत का प्रमाण पत्र लेने आरओ कक्ष गए तो बताया गया कि वह 100 वोट से हार गए हैं।  

विज्ञापन

इतना सुनते ही जीते प्रत्याशी संतोष सकते में आ गए। कक्ष में झिकझिक होते देख वहां मौजूद खेतासराय एसओ राजेश कुमार यादव ने मामले को गंभीरता लेते हुए आरओ अनिल कुमार वर्मा से एक बार फिर परिणाम  देखने का निवेदन किया। इसके बाद आरओ ने परिणाम की जांच की तो मतगणना कर्मियों की लापरवाही सामने आई। उन्होंने तत्काल जीते हुए प्रत्याशी संतोष कुमार को प्रमाणपत्र दिया।

उधर, मछलीशहर ब्लॉक के सहिजदपुर प्रथम बीडीसी के वार्ड संख्या 1 से 7 और 5 से 11 में विवेक और जितेंद्र उम्मीदवार थे। गणना में विवेक को 348 वोट मिले और जितेंद्र को 347 मिले थे। गलती से जीत का प्रमाणपत्र हारे जितेंद्र को दे दिया गया। जब जीते हुए उम्मीदवार विवेक आए तो गलती का एहसास हुआ। तब तक हारे बीडीसी जितेंद्र प्रमाणपत्र लेकर वहां से जा चुके थे। फिर से दूसरा प्रणाम पत्र जारी किया गया। आरओ सुरेश मौर्य ने बताया कि गलती से प्रमाणपत्र हारे उम्मीदवार को दे दिया गया था, उसे सही कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed