फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ndian politics unborn enemies ABV

भारतीय राजनीति में अजात शत्रु हैं अटल बिहारी वाजपेयी

Sat, 26 Dec 2015 12:58 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sat, 26 Dec 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
ndian politics unborn enemies ABV
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में अजात शत्रु हैं। विपक्षी दल भी उनकी सराहना करते हैं। उपरोक्त बातें उनके जन्मदिन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरदेव सिंह ने सुशासन दिवस के अवसर
विज्ञापन


पर हुई  संगोष्ठी में कही। अशोक श्रीवास्तव और अमित श्रीवास्तव ने पूर्व प्रधामंत्री कवि ह्दय बताते हुए भारतीय राजनीति को चमकते सितारे की संज्ञा दी।   क्षेत्रिय मंत्री शशि कुमारी मौर्य ने कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्य को प्रधानमंत्री
विज्ञापन


 नरेंद्र मोदी नीव की तरह प्रयोग करते हुए भव्य भारत का निमार्ण कर रहें हैं। इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, प्रो. शिवराम सिंह चौहान, शैल कुमारी साहू, मंजू उपाध्याय, सुशील उपाध्याय,श्याम मोहन, रविंद्र नारायण सिंह,
विज्ञापन
विज्ञापन


 डा. सूर्य प्रकाश सिंह, सरदार सिंह, सुनील सेठ, अशोक मौर्य आदि रहें। संचालन सुरेंद्र जायसवाल ने किया।उधर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं उनके दीर्घायु होने का

कामना की। सांसद डा. केपी सिंह के  कार्यालय पर अनिल सिंह परिवर्तन के अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं  ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर धमेंद्र सिंह,

भागवत पांडेय, दीपचंद्रराम, राकेश तिवारी, बृजेश सिंह, रोहित सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि थे।  उधर मुंगराबादशाहपुर में  भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में

मनाया गया। वक्ताओ ने कहा कि भारतीय राजनीति में अटल जी के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने अपने नैतिक मूल्यों और आदर्शो की मिसाल पेश की है।


इस मौक़े पर अजय श्रीवास्तव, ओम प्रकाश बिन्द, शैलेंद्र पान्डेय, शैलेंद्र सिंह, अरूण सिंह, राम करन बिन्द, शीतला प्रसाद मिश्र, इन्द्रजीत मौर्य, अरविन्द सिंह, जनार्दन सिंह, जावेद अहमद  आदि उपस्थित रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed