फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nazarat room lock broken, files missing

नजारत कक्ष का ताला टूटा, फाइलें गायब

Tue, 08 Sep 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Nazarat room lock broken, files missing
केराकत। तहसील कार्यालय की सुरक्षा को धता बताते हुए रविवार की रात चोरों ने नजारत कक्ष का ताला तोड़ दिया। अंदर घुसकर कुछ अभिलेख भी चोरी किए। सुबह ताला टूटा दिखा तो हड़कंप मच गया। अफसरों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय के नायब नाजिर फतेह बहादुर यादव शनिवार की शाम ताला बंद कर घर चले गए। सोमवार को सुबह जब तहसील कार्यालय पहुंचे तो नजारत कक्ष का ताला टूटा देख सन्न रह गए। ताले को आरी से काटा गया था। उन्होंने सूचना उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी तहसीलदार सुदर्शन कुमार व नायब तहसीलदार हेमंत कुमार बिंद मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन की। तहसीलदार सुदर्शन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक निरीक्षण में सामान्य जाति व ईडब्लूएस से जुड़ी कुछ फाइलें गायब प्रतीत हो रही हैं। विस्तृत पड़ताल के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि कौन सी फाइल नहीं है। फिलहाल नायब नाजिर की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बगल में सुरक्षा गार्ड, सौ मीटर पर कोतवाली भी
केराकत। तहसील कार्यालय की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए गए हैं। नजारत कक्ष से महज चंद कदम की दूरी पर ही वह रहते हैं। इसके अलावा तहसील कार्यालय से सौ मीटर की दूरी पर कोतवाली भी है। बावजूद चोरों की हरकत ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए शीघ्र खुलासे की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed