फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nation's defense is the birthright of Kshatriyas: Veer Pratap

राष्ट्र रक्षा क्षत्रियों का है जन्म सिद्ध अधिकार: वीर प्रताप

Sat, 20 Nov 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nation's defense is the birthright of Kshatriyas: Veer Pratap
मुंगराबादशाहपुर में विशाल क्षत्रीय सम्मेलन मे बोलते करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप ? - फोटो : JAUNPUR
मुंगराबादशाहपुर। करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने कहा कि समाज और राष्ट्र की रक्षा करना क्षत्रियों का जन्मसिद्ध अधिकार है। भगवान श्रीराम व महाराणा प्रताप ने भारतीय संस्कृति की रक्षा और राष्ट्रीय मर्यादा के लिए आजीवन संघर्ष किया था। वह क्षेत्र के गांव गड़ियावां (नौवाडाड़ी) हाईवे के पास में स्थित एक लॉन में शनिवार को विशाल क्षत्रिय महासभा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षत्रिय महासभा सदैव से समाज की नि:स्वार्थ सेवा के लिए तत्पर रहता है। सशक्त समाज आगे चलकर ही राष्ट्र को मजबूत कर सकता है। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनी सिंह और राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद सिंह ने कहा कि क्षत्रिय बंधुओं का इतिहास गौरवशाली रहा है। हमने देश धर्म के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड आईजी बद्री प्रसाद सिंह ने कहा कि मृत्यु भोज में शामिल ना होने, दहेज न लेने -देने, कन्या भ्रूण हत्या रोकने और अशिक्षा का अंधियारा दूर करने के लिए लोगों को संकल्पित किया। आयोजक व पूर्वांचल महासचिव गुलाब सिंह ने कहा कि फिल्मों में शुरुआत से हमारे चरित्र को गलत दिखाया जाता है। जिससे समाज में भ्रांतियां हैं। गुलाब सिंह ने वीर प्रताप सिंह, शनि सिंह, संतोष सिंह, प्रदीप सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष राजन सिंह को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। अध्यक्षता देवेंद्र सिंह तथा संचालन राष्ट्रीय महासचिव संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर कैप्टन मान सिंह, विनय सिंह, विशाल सिंह, बबलू गुप्ता, राजन सिंह ,प्रमोद सिंह, देव सिंह, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का रोड शो प्रतापगढ़ रोड, इटहरा बॉर्डर से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सभा में तब्दील हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed