फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   n the investigation of 46 people suffering from fever, 17 suspected of dengue were found

बुखार से पीड़ित 46 लोगों की जांच में 17 मिले डेंगू के संदिग्ध.

Thu, 25 Aug 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
n the investigation of 46 people suffering from fever, 17 suspected of dengue were found
बदलापुर सीएचसी के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों का कुशल क्षेम पूंछती सीएमओ डा लक्ष्मी सिंह। संवा? - फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता और बचाव अभियान के बाद भी डेंगू के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। बुधवार को मरीजों को चिन्हित करने के लिए 72 टीमों ने घर-घर पहुंच कर बुखार से पीड़ित 46 लोगों का सैंपल लिया। सैंपल की जांच कराई गई। जिसमें 17 लोगों में में डेंगू के लक्षण मिले। हालांकि इनकी एलाइजा जांच के बाद ही डेंगू की पुष्टि होगी।उधर, बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराने के साथ फागिंग भी कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने अस्पताल भर्ती मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। लैब टेक्नीशियन आशीष मोदनवाल ने बताया बृहस्पतिवार को हुई जांच में शैलजा सिंह (25) निवासी बरौली, रेनू जायसवाल (42) निवासी भलुआही, तनिष्का सिंह (15) निवासी भलुआही, संदीप निगम (20) निवासी दुधौड़ा, अफसर अली (34) निवासी पुरानी बाजार, कृष्णकांत जायसवाल (52) निवासी भलुआही , शालिनी सिंह (25) निवासी नेवादा मुखलिसपुर, प्रकाश शुक्ला (56) निवासी फिरोजपुर, विजय शंकर (56) बदलापुर , जितेश चौधरी (23) ऊदपुर गेल्हवा, विकास शर्मा (20) निवासी सरोखनपुर, राजबहादुर (24) थाना बदलापुर , रिया निगम (16) बदलापुर , प्रवीण यादव (23) ऊदपुर गेल्हवा, गंगा प्रसाद (23) निवासी सरोखनपुर, पिंटू (37) पुरानी बाजार, तथा उमाकांत सरोज (27) निवासी सरोखनपुर की रिपोर्ट में डेंगू में लक्षण मिले हैं। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने डीएमओ डा. बीपी सिंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठकर डेंगू महामारी से निबटने के लिए बनाई गई रणनीति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि 72 टीमें हाउस टू हाउस सर्वे कर रही हैं। बुखार से पीड़ित लोगों का सैंपल लिया जा रहा है। सीएचसी में बना बना डेंगू वार्ड भर गया है। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने लैब टेक्नीशियन आशीष मोदनवाल को निर्देश दिया कि लैब में भी चलाकर जांच कराई जाए। इस मौके पर डा. मनीष ,डा. पूजा त्रिपाठी, आरआरटी टीम के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed