फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   My goal is to protect the interests of minorities: Haider Abbas Chand

अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करना मेरा लक्ष्य : हैदर अब्बास चांद

Sun, 09 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
My goal is to protect the interests of minorities: Haider Abbas Chand
जौनपुर। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हैदर अब्बास चांद ने कहा कि अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने के लिए राज्य अल्पसंख्यक आयोग हमेशा कार्यरत रहता है। गरीब, बेसहारा बच्चों की शिक्षा का मामला हो या फिर रोजगार से जुड़ी समस्याओं सहित अन्य समस्याओं को हल करने के लिए आयोग के सभी लोग कार्य कर रहे हैं। उक्त बातें उन्होंने नगर के बलुआघाट स्थित एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद पत्रकारों से कही।
विज्ञापन

बरसठी ब्लॉक के आलमगंज बाजार से आये मोहम्मद रशीद ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने अल्पसंख्यकों के कई अहम मुद्दे पर चर्चा की खास तौर पर मदरसों को हाईटेक करने, छात्रवृत्ति और रोजगार मुहैया कराना प्रमुख था। साथ ही वक़्फ की जमीनों पर अवैध कब्जों को हटाने व कार्रवाई करने की मांग की। हैदर अब्बास चांद ने कहा कि जल्द ही इसपर कार्य होता दिखाई पड़ेगा। इस मौके पर ऑल इंडिया शिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सै. अरशद आब्दी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद साकिब, मीडिया प्रभारी आसिम अली, श्रीकांत श्रीवास्तव, आजम जैदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed