फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mushrooms will be given to children to eat in Tehri under Mid Day Meal

मिड डे मील के तहत बच्चों को तहरी में खाने के लिए दिया जाएगा मशरुम

Thu, 07 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mushrooms will be given to children to eat in Tehri under Mid Day Meal
जौनपुर। मिड-डे मील के तहत अब मशरूम भी खाने के लिए बच्चों को दिया जाएगा। इसे मेन्यू में शामिल करते हुए पायलट प्रोजेक्ट के तहत बक्शा ब्लाक के 11 प्राथमिक विद्यालयों में लागू भी कर दिया गया है। यह व्यवस्था जनपद में सीडीओ के आदेश पर अप्रैल से किया गया है। अब जुलाई में स्कूल खुलने के बाद चयनित विद्यालयों में प्रत्येक शुक्रवार को तहरी में इसे शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्राथमिक विद्यालय नरी और पूरा मोहब्बत, उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरा मोहब्बत, प्राथमिक विद्यालय गढ़ाबाघसराय प्रथम, द्वितीय और तृतीय, प्राथमिक विद्यालय मखदूपुर, प्राथमिक विद्यालय जंगीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय जंगीपुर, प्राथमिक विद्यालय हैदरपुर, प्राथमिक विद्यालय मुरैलापुर को लिया गया है। इन 11 स्कूलों को जनकल्याण आजीविका स्वयं सहायता समूह नरी बक्सा द्वारा मशरूम उपलब्ध कराया जा रहा है। इसे बाजार के भाव से कंवर्जन कास्ट से भुगतान किया जा रहा है। विभागीय लोगों के मुताबिक, शुक्रवार को तहरी के साथ प्रत्येक प्राथमिक स्तर के छात्र को 15 ग्राम मशरूम एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर 20 ग्राम प्रति छात्र के हिसाब से मशरूम देने का नियम है। इतना ही नहीं, सौ छात्रों पर प्राथमिक स्तर पर डेढ़ किलो और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सौ बच्चों पर दो किलो के हिसाब से दिया जाता है। इस व्यवस्था के जनपद में सफल होने पर इसे सभी स्कूलों में लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बक्शा ब्लाक के 11 स्कूलों में मशरूम बच्चों को तहरी में मिलाकर खिलाया जा रहा है। अभी यह कार्य अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत चल रहा है। सफल होने पर सभी विद्यालयों में लागू किया जाएगा। - डा. गोरखनाथ पटेल, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed