{"_id":"6526ea332907898f79048d24","slug":"murder-of-an-old-man-sleeping-on-a-bicycle-by-hitting-him-on-the-head-with-a-brick-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-6628-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सिर पर ईंट से वारकर पाही पर सोए वृद्ध की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सिर पर ईंट से वारकर पाही पर सोए वृद्ध की हत्या
विज्ञापन
नेवढि़या/रामनगर। नेवढि़या थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव में मंगलवार की रात बदमाशों ने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर पाही बनाकर रह रहे एक वृद्ध के सिर पर ईंट से वार कर निर्मम हत्या कर दी। कुछ दूरी पर मृतक का खून लगा ईंट मिला। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
नेवढि़या थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव निवासी डिंगुर शर्मा (80) अपने पुश्तैनी घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में एक टिनशेड का छोटा सा कमरा बनाकर अकेले रहते थे। बीती रात अज्ञात हमलावरों ने डिंगुर के सिर पर ईंट से वारकर हत्या कर दी। बुधवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए खेत की तरफ गए तो डिंगुर शर्मा का शव कमरे के बाहर खेत में पड़ा देख भौचक रह गए। सिर पर ईंट से कई वार किए गए थे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही सूचना पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर आवश्यक जांच पड़ताल की। एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं चोभ सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं मृतक के भतीजे ओमप्रकाश शर्मा ने अज्ञात के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक बहुत ही सरल स्वभाव के थे। पता नहीं किस कारण से किसी ने सीधे-साधे व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की शादी भी नहीं हुई थी। भतीजे का परिवार पुश्तैनी घर पर रहता था। गांव में मांगकर किसी तरह खाते-पीते थे, किसी से भी उनकी कोई अनबन नहीं थी। थानाध्यक्ष नेवढ़िया अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि ईंट से सिर पर वारकर वृद्ध की हत्या की गई है। इसका कारण नहीं पता चल रहा है। तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
संपत्ति और चोरी को लेकर हत्या की आशंका
बुजुर्ग की हत्या का कारण स्पष्ट तो नहीं हो सका, लेकिन ग्रामीणों ने संपत्ति और चोरी को लेकर हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों के अनुसार घटनास्थल से ही करीब 150 मीटर की दूरी पर गल्ला बिक्री की दुकान सेंध काटकर चोरी हुई है। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि चोरी के आरोपियों को डिंगुर देख लिए होंगे और उसी वजह से आरोपियों ने हत्या कर दी। कुछ लोगों ने संपत्ति को लेकर भी हत्या की आशंका जताई है। कहा कि डिंगुर का कोई नहीं है, जबकि इनके पास संपत्ति है। उसी लालच में कुछ लोग हत्या कर सकते हैं।