फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MP met Energy Minister regarding solution to power cut, handed over leaflet

Jaunpur News: बिजली कटौती के निदान को लेकर सांसद ने ऊर्जा मंत्री से की मुलाकात, सौंपा पत्रक

Sat, 20 Jul 2024 06:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
MP met Energy Minister regarding solution to power cut, handed over leaflet
मुंगरा बादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बिजली कटौती की समस्या के समाधान के लिए राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से शुक्रवार को मुलाकात की। सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि की मांग की।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री को दिए पत्र में उन्होंने बताया कि सब स्टेशन मुंगराबादशाहपुर पर 10 एमवीए के दो ट्रांसफॉर्मर लगे हैं। इसके जरिए चार फीडरों की बिजली आपूर्ति की जाती है। एक ट्रांसफॉर्मर पर दो फीडरों का लोड दिया जाता है। लोड अधिक होने से बार-बार ट्रिपिंग होती है। सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण नगर व ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की सिंचाई के लिए पंपसेट नहीं चल रहे हैं। समाधान के लिए उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। वहां पर एक और 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए तथा कंट्रोल रूम स्विचयार्ड अविलंब बनाया जाए। इससे क्षेत्र के लोगों की समस्या की समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed