फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MP expressed concern over the plight of the health center, wrote a letter to DM

Jaunpur News: सांसद ने स्वास्थ्य केंद्र की दुर्दशा पर जताई चिंता, डीएम को लिखा पत्र

Sun, 06 Jul 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
MP expressed concern over the plight of the health center, wrote a letter to DM
केराकत। मछलीशहर की सांसद अधिवक्ता प्रिया सरोज ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत व डोभी की बदहाली, अव्यवस्था व भ्रष्टाचार को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने दोनों केंद्रों पर सफाई व्यवस्था की गंभीर कमी और स्वास्थ्य सेवाओं में घोर अनियमितता को लेकर रविवार को जिलाधिकारी को दो अलग-अलग पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।सांसद ने बताया कि सीएचसी केराकत में सफाईकर्मियों की नियुक्ति न होने के कारण अस्पताल परिसर में गंदगी है, जिससे मरीजों व आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण मलेरिया, डेंगू, डायरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका लगातार बनी हुई है। सांसद ने कम से कम दो सफाईकर्मियों की तत्काल नियुक्ति की मांग की है। सीएचसी डोभी में सांसद ने भ्रष्टाचार व चिकित्सा सुविधाओं की बदहाली की शिकायत करते हुए लिखा कि अस्पताल में मरीजों को निशुल्क इलाज नहीं मिल पा रहा है। चिकित्सक मरीजों को निजी क्लीनिकों पर भेजकर अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, व ब्लड टेस्ट करवा रहे हैं, जिससे अस्पताल की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन निजी केंद्रों से चिकित्सकों को कमीशन प्राप्त होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed