फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MP asked for details of solar lights

Jaunpur News: सांसद ने मांगा सोलर लाइट का ब्योरा

Sun, 25 Jun 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
MP asked for details of solar lights
जौनपुर। सांसद श्याम सिंह यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में इलेक्ट्रिसिटी कमेटी की बैठक हुई। इसमें बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। सांसद ने अधीक्षण अभियंता से जहां-जहां सोलर लाइट लगाई गई हैं, उसका ब्यौरा मांगा। सांसद ने अधीक्षण अभियंता से सौभाग्य योजना की जानकारी ली। पूछा कि इसके तहत अब तक कितने विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। इस पर एसई विवेक खन्ना खन्ना ने बताया योजना के तहत अब तक करीब दो लाख कनेक्शन दिए जा चुके हैं। साथ ही कई स्थानों पर सोलर लाइट लगाई गई हैं। इस पर सांसद ने कहा कि जिन स्थानों पर सोलर लाइट लगाई गई हैं, उनकी सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं। बैठक में विधायकों ने विद्युत संबंधी कई शिकायतें उठाईं। कई जगहों पर ट्रांसफार्मर न लगने, आपूर्ति व्यवस्था खराब होने और अत्यधिक बिजली बिल आने की शिकायत की। इस पर सांसद ने विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे स्थानों की ब्लॉक वार सूची बनाई जाए और शिकायतों के निस्तारण के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए जाएं। साथ ही सभी शिकायतें दर्ज करें और उन पर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करें। वहीं, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में राज्य सभा सदस्य सीमा द्विवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, विधायक मुंगराबादशाहपुर पंकज पटेल, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, विधायक जफराबाद जगदीश नारायण राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed