फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mourners offered a tribute of tears alongside *nauha* and *matam*.

Jaunpur News: अजादारों ने नौहा मातम के साथ आंसुओं का नजराना पेश किया

Sat, 27 Jun 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mourners offered a tribute of tears alongside *nauha* and *matam*.
मुफ्तीगंज, मातम करती मु​स्लिम महिलाएं। स्रोत-संवाद
जौनपुर। जनपद में शुक्रवार को गमगीन माहौल में यौमे आशूरा मनाया गया। इस मौके पर अजादारों ने नौहा मातम के साथ आंसुओं का नजराने पेश कर कर्बलाओं में ताजियों को ठंडा किया। अजाखानों में मजलिसे शामे गरीबां आयोजित हुई। नगर के विभिन्न इलाकों में निर्धारित समय से ताजिए उठाए गए। इसके साथ मातमी अंजुमनों ने नौहा और मातम किया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के अधिकांश ताजिये सदर इमामबारगाह स्थित गंजे शहीदा में ठंडे किए गए। कुछ ताजिये मोहल्लों की कर्बलाओं में भी दफन किए गए। चहारसू चौराहे से उठा जुलूस शिया जामा मस्जिद होता हुआ अपने मुख्य मार्गों से गुजरकर सदर इमामबारगाह पहुंचा। इमामबाड़ा शाह अबुल हसन भंडारी, मीर सैयद अली बलुआघाट, कटघरा, मोहल्ला रिजवी खां, पुरानी बाजार, ताड़तला, बारादुअरिया, अहियापुर, पानदरीबा के ताजिए भी सदर इमामबारगाह स्थित गंजे शहीदा में दफन हुए। सिपाह मोहल्ले के ताजिये नबी साहब स्थित गंजे शहीदा में दफन गए। इसके पूर्व बलुआघाट स्थित शाही किला मस्जिद, मोहल्ला दीवान शाह, कबीर, ताड़तला की मस्जिद समेत अन्य स्थानों पर नमाजे आशूरा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मछलीशहर: सैयदवाडा, खानजादा, सैयदगंज, पूरादोषी, कजियाना और चौहट्टा से ताजिया, अलम और तबल के साथ हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में जुलूस निकाला गया। जुलूस जंघई तिराहे होते हुए करबला पहुंचा,जहां ताजियों को दफन किया गया। जुलूस में अलम और दुलदुल घोड़ा भी शामिल रहे। रामपुर: नगर पंचायत रामपुर में धनुहां, रामपुर, अंसारी मोहल्ला सहित अन्य कमेटियों द्वारा शुक्रवार को दोपहर में मुहर्रम का जुलूस निकाला गया।

मुफ्तीगंज, मातम करती मुस्लिम महिलाएं। स्रोत-संवाद

मुफ्तीगंज, मातम करती मुस्लिम महिलाएं। स्रोत-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed