Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Motorcyclist killed in head-on collision with car two children lose their father in jaunpur

सड़क हादसों ने छीनी तीन जिंदगियां: बाइकों की भिड़ंत में दो की गई जान, कार और बाइक की टक्कर में एक की मौत

Thu, 19 Nov 2026 12:59 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 19 Nov 2026 12:59 PM IST
सार

जौनपुर जिले में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। एक घटना कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में हुई, जबकि दूसरी घटना दो बाइकों की टक्कर से हुई। 

विज्ञापन
Motorcyclist killed in head-on collision with car two children lose their father in jaunpur
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जमुहर बाजार के निकट बुधवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। एक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कल्याणपुर गांव निवासी अजय दुबे (47) पुत्र अष्टभुजा दुबे नगर के कई प्रतिष्ठानों में लेखा-जोखा का काम देखते थे। बुधवार देर रात काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। वह मछलीशहर-जंघई मार्ग पर जमुहर बाजार के पास पहुंचे ही थे कि सामने से बाइक लेकर आ रहे कोटवा गांव निवासी शेर बहादुर (45) पुत्र मातादीन की बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय दुबे के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल शेर बहादुर को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अजय दुबे का एक पुत्र विकास है, जिसका विवाह हो चुका है, जबकि पुत्री रोशनी का विवाह होना बाकी है। पति की मौत से पत्नी निशा बेसुध हैं। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कार-बाइक की टक्कर में शख्स की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सुजानगंज थाना क्षेत्र के दारुनपुर गांव के पास बुधवार रात करीब नौ बजे कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सुरेश यादव (37) की मौत हो गई, जबकि कार सवार वेद प्रकाश गौतम घायल हो गए।

सोनहिता गांव निवासी सुरेश यादव एक राइस मिल में काम करते थे। बुधवार रात काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। दारुनपुर गांव के पास सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरेश के सीने में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

कार सवार वेद प्रकाश गौतम पवारा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। दुर्घटना में उन्हें भी चोटें आई हैं। सुजानगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुरेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

पत्नी अनीता यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पुत्र आदित्य और पुत्री श्रेया को छोड़ गए हैं। पिता की असमय मौत से दोनों बच्चों के सिर से साया उठ गया। मां कुबेरा देवी और भाई राजेश यादव समेत परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

स्कूल वैन और कार की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल

बक्सा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज हाईवे पर चपरामऊ गांव के पास गुरुवार सुबह करीब सात बजे स्कूल वैन और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जबकि स्कूल वैन सड़क किनारे जा पहुंची। गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूल वैन में बच्चे सवार नहीं थे।



हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed