फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Motaha won the inaugural match by defeating Saidpur

Jaunpur News: सैदपुर को हराकर मोथहा ने जीता उद्धघाटन मैच 17-18-56

Fri, 20 Jan 2023 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Motaha won the inaugural match by defeating Saidpur
जफराबाद। क्षेत्र के ग्यासपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को शिव शक्ति क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. सरफराज खान ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में मोथहा की टीम ने सैदपुर को हराकर उद्धघाटन मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच मोथहा तथा सैदपुर की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें मोथहा की टीम सात विकेट से विजई हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. सरफराज खान ने कहा कि आज की पीढ़ियों के लिए खेल जरूरी है। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल को प्रेम के साथ खेलना चाहिए। विजेता टीम की तरफ से मैन ऑफ द मैच नवीन निषाद रहे। संचालन सजल यादव ने किया। इस मौके पर विवेक जायसवाल, रिज्वन खान, ओवैस खान, तारिक खान, मृत्युंजय यादव, विकास यादव, शिवशंकर विश्वकर्मा, सुरेंद्र, तुषार, गोलू, भोले,प्रिंस, सोनू, मोनु आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed