फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Most objections to allocation of children over capacity

सर्वाधिक आपत्तियां क्षमता से अधिक बच्चों के आवंटन की

Sat, 30 Jan 2021 05:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
Most objections to allocation of children over capacity
जौनपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए जारी 238 केंद्रों की सूची पर 265 लोगों ने आपत्तियां जताई हैं। ज्यादातर आपत्तियां क्षमता से अधिक विद्यार्थियों के आवंटन और विद्यालय से केंद्र की अधिक दूरी को लेकर है। शनिवार की शाम तक आई आपत्तियों को अब जिला स्तरीय समिति के समक्ष रखा जाएगा। निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन

नकल विहीन और श्ुाचितापूर्ण परीक्षा कराने के अलावा इस बार कोविड-19 के बचाव नियमों का पालन भी अनिवार्य किया गया है। इस लिहाज से ही केंद्र बनने वाले विद्यालयों ने क्षमता के 50 फीसदी के बराबर छात्र आवंटन की उम्मीद जताई थी। इससे इतर ज्यादातर केंद्रों पर पूर्व की तरह ही छात्रों का आवंटन हुआ है। लिहाजा प्रधानाचार्य नियमों के पालन को लेकर परेशान हैं। फौजदार इंटर कॉलेज को 1275 परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया है, जबकि यहां कोविड-19 के मानक के तहत अधिकतम 800 से 900 छात्र ही बैठाए जा सकते हैं। प्रधानाचार्य सीताराम यादव ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई है। बयालसी इंटर कॉलेज जलालपुर का भी कमोवेश ऐसा ही हाल है। नगर पालिका इंटर कॉलेज, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज, राज कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों की भी यही स्थिति है। तरती इंटर कॉलेज रामनगर, जनता इंटर कॉलेज वीरभानपुर को केंद्र ही नहीं बनाया गया, जबकि वित्तपोषित विद्यालय हैं। केंद्र निर्धारण में इन्हें प्राथमिकता मिलनी थी। प्रधानाचार्यों का कहना है कि कोविड-19 के बचाव मानक का पालन कराने के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ानी चाहिए थी, लेकिन पिछले बार के बराबर ही केंद्र रखे गए हैं। छात्र आवंटन भी लगभग वैसे ही है। ऐसे में परीक्षा कराने में दिक्कत आएगी। यही कारण है कि 238 केंद्रों की सूची पर 265 आपत्तियां आ चुकी हैं। विद्यालयों से आई आपत्तियों का निस्तारण डीएम की अध्यक्षता में होने वाली मीटिंग के बाद की जाएगी।
विज्ञापन

---
परीक्षा में शामिल होंगे 1.63 लाख बच्चे
नकल विहीन शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए तैयारी चल रही है। सत्र 2020-21 की बोर्ड परीक्षा में इस बार 163461 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल की परीक्षा में 87995 में छात्र परीक्षा में बैठेंगे। इसमें 44837 छात्र और 43158 छात्राएं शामिल हैं। इसी प्रकार इंटर की परीक्षा में कुल 75466 छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें 38743 छात्र और 36723 छात्राएं शामिल हैं। सत्र 2019-20 की परीक्षा में भी 238 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed