{"_id":"663f053e6a90294acf09dc2a","slug":"more-than-four-thousand-programs-organized-to-increase-voting-percentage-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-115905-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हुए चार हजार से अधिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हुए चार हजार से अधिक कार्यक्रम
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में मतदान फीसदी बढ़ाने के िलए जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से आठ महीने से प्रयास िकए जा रहे हैं। स्कूलों में चुनावी पाठशाला, चौपाल, निर्वाचन साक्षरता क्लब के गठन से लेकर, परदेसियों को फोन कर बुलाने और पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। सबसे अधिक मतदान होने पर संबंधित बीएलओ को एक लाख का आई फोन व 34 अन्य बीएलओ को अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। अब तक जिले में चार हजार से अधिक कार्यक्रम हो चुके हैं।
जिले में 2019 के लोकसभा चुनाव में जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा क्षेत्रों में 57 फीसदी मतदान हुआ था। इसको बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन लगा हुआ है। इसकी शुरुआत 27 अक्तूबर 2023 को मतदाता पुनरीक्षण के प्रकाशन के समय हुई थी। फरवरी 2024 में अभियान ने और गति पकड़ ली।
मतदान फीसदी बढ़ाने के लिए 210 इंटर व 183 डिग्री कॉलेजों में निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन किया गया है। इसमें प्राचार्य व शिक्षक को नोडल तो छात्र को सदस्य बनाया जाता है। ये नुक्कड़, नाटक, प्रतियोगिता, रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हैं। 2807 परिषदीय विद्यालयों में चुनावी पाठशाला के जरिए गांवों में चौपाल लगाई जा रही है। इसका नाम चलो बूथ की ओर दिया गया है। सरकारी विभागों में मतदाता जागरूकता फोरम बनाया गया है, जिसमें मुखिया अध्यक्ष व कर्मचारी सदस्य होते हैं। इसमें वह स्वयं के साथ अपने परिवार व आसपास वोट कराने की शपथ लेते हैं। हर विधानसभा में एक मॉडल, एक पिंक बूथ, ग्रीन सेल्फी बूथ, राशन की दुकानों पर कोटेदार के माध्यम से शपथ दिलाने, पेट्रोल पंप पर वाहनों पर स्टीकर लगाए जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस के माध्यम से रोजाना 10 हजार आने वाले व पांच हजार जाने वाले पत्रों में मुहर लगाई जा रही है। ओपीडी की पर्ची से भी जागरूक िकया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग, खेल विभाग की तरफ से क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जा रही है। डॉयट के तहत बीटीसी व राजकीय औद्योगिक संस्थान की तरफ से आईटीआई में जागरूकता कार्यक्रम चल रहा है।
विज्ञापन
घर आजा परदेसी... जिला प्रशासन का अनोखा कार्यक्रम हैं, इसके तहत डीएम स्वयं बाहर रहने वाले लोगों को वोट देने के लिए आने को कह रहे हैं। बीएलओ भी घर-घर जाकर ऐसे लोगों का रजिस्टर बना रहे हैं और परिवार के लोगों से फोन लगवाकर बात कर रहे हैं। एक वोट देश के लिए एक वोट परिवेश के लिए अभियान के तहत मतदाताओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जागरूकता कार्यक्रम चल रहे हैं। इसमें एएनएम, आशा कार्यकर्ता, पंचायत मित्र, समूहों की महिलाओं को लगाया गया है। रेलवे व बस स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक, हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। मानव शृंखला, बाइक, स्कूटी जुलूस भी निकाले गए। - सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर।