{"_id":"60c59d3510bf3f240c126f5b","slug":"molestation-women-by-hostages-and-loot-jwelery-in-jaunpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर में सो रही दो महिलाओं को बंधक बनाकर दुष्कर्म, नकदी-जेवरात लूटकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घर में सो रही दो महिलाओं को बंधक बनाकर दुष्कर्म, नकदी-जेवरात लूटकर भागे
Sun, 13 Jun 2021 06:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 13 Jun 2021 06:56 PM IST
सार
दो महिलाएं अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान बदमाश घर में घुस गए और लाखों की ज्वेलरी लूट ली। आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने महिलाओं से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक गांव में शनिवार की रात बदमाशों ने घर में घुसकर असलहे के बल पर दो महिलाओं को बंधक बनाकर नकदी-जेवरात व कीमती सामान लूट लिया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ दुष्कर्म का भी आरोप है। सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
अविवाहित दिव्यांग महिला (40) गांव के बाहर स्थित मकान में रहती है। परिवार के अन्य लोग गांव में स्थित मकान में रहते हैं। महिला की देखभाल के लिए परिवार के एक सदस्य रात में उसके पास रहते हैं। शनिवार की रात दिव्यांग महिला और उसकी भाभी घर में सो रही थीं। आरोप है कि अर्द्धरात्रि के बाद दो बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस गए।
विज्ञापन
असलहे के बल पर दोनों महिलाओं के हाथ-पैर बांध दिए। उनसे चाभी लेकर आलमारी, बक्सा खोलकर बदमाश उसमें रखे 25 हजार नकदी, सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान समेट ले गए। आरोप है कि बदमाशों ने महिलाओं के साथ दुष्कर्म भी किया। सुबह किसी तरह बंधन से मुक्त होकर महिलाओं ने शोर मचाया तो ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी राजकरन नय्यर, एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार, सीओ शुभम टोडी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ितों से वारदात के बारे में जानकारी ली। कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि महिलाओं का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।