फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   mob in bank

 दो दिन बाद खुले बैंक, उमड़ी भीड़ 

Sun, 17 Apr 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 17 Apr 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
mob in bank
 जेसीज चौराहे पर पैसा निकालने के लिए शनिवार को एटीएम के सामने लगी लंबी कतार। 
शादी विवाह के इस मौके पर दो दिन बाद शनिवार को बैंक खुले तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंकों से लेकर एटीएम बूथों पर लंबी कतार लगी रही। खाते से पैसे निकालने के लिए चिलचिलाती धूप में भी एटीएम बूथों के बाहर लोग देर तक लाइन में खड़े रहे।
विज्ञापन


शहर के कई एटीएम दोपहर से पहले ही खाली हो गए। कई में ताला लटक गया।  14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती और 15 अप्रैल को  रामनवमी पर्व के मौके पर बैंक दो दिन लगातार बंद थे। आगे 17 अप्रैल को रविवार होने के कारण बैंक में फिर बंदी रहेगी।
विज्ञापन


इस नाते शनिवार को पैसा निकालने के लिए भारी भीड़ बैंक पहुंच गई। बैंक  से लेकर एटीएम बूथों तक लोग पैसे निकालने के लिए परेशान दिखे। जेसीज चौराहे के समीप स्थित एक एटीएम बूथ के बाहर धूप में लाइन में खड़े सिकरारा निवासी अखिलेश मिश्रा ने कहा कि 18 अप्रैल को घर में भाई की शादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी दो दिन पहले मुंबई से आए हैं। पैसे सब बैंक में पड़े हैं। अब धूप की परवाह करेंगे तो शादी से पहले खरीददारी कैसे हो पाएगी। इसी कतार में खड़े कचगांव निवासी इंद्रसेन के घर बेटी की शादी है। बाजार से खरीददारी के लिए वह पैसे निकालने आए थे। उन्होंने कहा कि शहर में पांच एटीएम बूथों से  लौटकर आया तो यहां धूप में ही लाइन में लग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed