फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Miscreants opened air firing in dispute of transaction

लेनदेन के विवाद में बदमाशों ने की हवाई फायरिंग

Thu, 03 Dec 2020 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Miscreants opened air firing in dispute of transaction
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार बाजार में बुधवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार से लेनदेन के विवाद के दौरान हवाई फायरिंग कर दी। स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़कर असलहे समेत पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बाइक सवार दो बदमाश कयार बजार में शाम को एक दुकानदार से लेनदेन को लेकर विवाद कर लिया। विवाद के दौरान आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कटरा मालिक गोलू सिंह और अन्य लोगों ने बाइक सवार लोगों को डाटा फटकारा तो वे वहां से चले गए। थोड़ी दूर जाने के बाद बदमाश फिर लौट आए तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग से मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान दोनों ओर से स्थानीय बाजार वासी व ग्रामीण जुटे और दोनों बाइक सवार बदमाशों को घेर कर पकड़ लिया। असलहे को कब्जे में लेते हुए लोगों ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई की और उसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को ग्रामीण से छुड़ाते हुए असलहे समेत हिरासत में ले लिया। घटना से पूरे बाजार में हड़कंप मचा रहा। उधर घटना में आरोप-प्रत्यारोप के चलते पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed