फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   miscreants break statue of Lord Krishna in police station in Jaunpur

यूपी में पुलिस चौकी भी सुरक्षित नहीं: भगवान कृष्ण की मूर्ति को अराजक तत्वों ने किया खंडित, छानबीन शुरू

Wed, 18 Sep 2024 09:54 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 18 Sep 2024 09:54 AM IST
सार

जौनपुर के सिपाह स्थित पुलिस चौकी में स्थित मंदिर में स्थापित भगवान कृष्ण की मूर्ति को अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। बुधवार की सुबह इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
miscreants break statue of Lord Krishna in police station in Jaunpur
मूर्ति खंड़ित होने से नाराज स्थानीय लोगों ने आराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर की कथित तौर पर चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए हौसला बुलंद अराजक तत्वों ने सिपाह पुलिस चौकी स्थित भगवान कृष्ण और राधा की मूर्ति को मंगलवार की रात किसी समय खंडित कर दिया। हैरत की बात यह है कि पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं और चौकी इंचार्ज सहित कुल छह पुलिस कर्मी वहां मौजूद रहते हैं। सुबह घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया वहीं पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन


यह है मामला
सिपाह पुलिस चौकी स्थित परिसर में लबे रोड स्थित मंदिर में भगवान कृष्ण तथा भगवान राम की मूर्ति स्थापित है। मंगलवार की रात किसी समय अराजक तत्वों ने भगवान कृष्ण की मूर्ति को खंडित कर दिया। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों में से कुछ लोग जब मंदिर में रोज की भांति भगवान को प्रणाम करने गए तो भगवान कृष्ण और राधा की मूर्ति खंडित दिखाई दी। जिस पर उन्होंने चौकी इंचार्ज धनंजय राय को सूचित किया।
विज्ञापन




धीरे-धीरे भगवान कृष्ण और राधा की मूर्ति खंडित होने की बात सुनकर वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्र व चौकी प्रभारी धनंजय राय ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण किया। हालांकि इस मामले में पूछे जाने पर शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी निरीक्षण के दौरान कुछ अहम सुराग मिले हैं जिसे अभी बताया नहीं जा सकता है। ऐसे तत्वों को चिन्हित कर बहुत जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed