फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Minor's hundreds of acres of crops submerged overflow

माइनर ओवरफ्लो होने से सैकड़ों एकड़ फसल डूबी 

Thu, 29 Dec 2016 01:09 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 29 Dec 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय तहसील क्षेत्र के जहांसापुर गांव के पास माइनर ओवरफ्लो होने से जहांसापुर और कोढ़ा गांव की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई। इन गांवों में एक सप्ताह में दूसरी बार ओवरफ्लो होने से फसलें जलमग्न हुई है।    खेतों में दोबारा पानी भरने से फसल पूरी तरह चौपट हो गई है।
विज्ञापन


जिन खेतों में पानी भर गया है उनमें गेहूं की बुवाई की गई थी। गन्ना के खेतों में भी पानी भर गया है जिससे किसान गन्ना की फसल भी समय से नहीं काट सकेंगे। क्षेत्र के बोड़ेपुर व घिसुआखुर्द माइनर के ओवरफ्लो होकर कटने से 15 दिन पहले कोढ़ा व जहांसापुर के तमाम किसानों की फसल जलमग्न हो गई थी।
विज्ञापन


पीड़ित किसानों ने तहसील दिवस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन दिया था जिसपर सिंचाई विभाग को निर्देश जारी कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिया था कि एक सप्ताह के अंदर माइनर  की खुदाई व सफाई कर ली जाए। की सफाई नहीं हुई और दोबारा पानी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में नहर का पानी तेज हुआ तो माइनर ओवरफ्लो होकर कई स्थानों पर कट गई। जिससे रात भर में जहांसापुर और कोढ़ा गांव में माइनर के किनारे करीब सौ एकड़ से अधिक एरिया की फसल पानी में डूब गई। जिन खेतों में पानी भर गया है वहां से जल निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है।


किसान वीरेंद्र भाष्कर यादव, श्याम नरायन , उमा शंकर यादव , जनार्दन सिंह, लल्लन,अनिल , जयराम पटेल , बिहारी राम गौतम, दिनेश यादव सहित कई किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर नष्ट फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed