फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Minister Anil Rajbhar arrives in Ashapur, villagers trust security

आशापुर पहुंचे मंत्री अनिल राजभर, ग्रामीणों को दिया सुरक्षा का भरोसा

Sun, 13 Sep 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Minister Anil Rajbhar arrives in Ashapur, villagers trust security
जलालपुर। गत 19 अगस्त को आशापुर गांव निवासी युवक की हादसे में मौत के बाद हाईवे जाम कर प्रदर्शन और पुलिस टीम पर पथराव के मामले में प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी थी। शनिवार की शाम प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले। उनकी समस्याएं सुनी और आश्वस्त किया कि पुलिस किसी का उत्पीड़न नहीं करेगी। मामला जल्द खत्म करा दिया जाएगा। कोई भी समस्या हो तो तुरंत सांसद, विधायक या हमें अवगत कराएं। करीब आधे घंटे ग्रामीणों के बीच रहने के बाद वह वापस लौट गए।
विज्ञापन

19 अगस्त की रात ट्रैक्टर पर लदे ईट को उतारकर लौटते समय असबरनपुर गांव के पास निर्माणाधीन हाईवे पर हादसे में ट्रैक्टर सवार मजदूर गुलाब राजभर (30) पुत्र दूधनाथ की मौत हो गई थी। पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया था। अगले दिन सैकड़ों की संख्या में परिजन व ग्रामीण थाने पर पहुंचकर शव देने और चालक गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। हंगामा करते हुए जलालपुर चौराहा पर सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने जाम खोलवाने का प्रयास किया तो पथराव कर दिया। इसमें एसओ समेत पुलिस कई पुलिसकर्मी व राहगीर जख्मी हुए थे। पुलिस ने इस मामले में 17 नामजद 200 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया था। गिरफ्तारी के लिए गांव में आए दिन दबिश दी जा रही थी। क्षेत्रीय विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने मामले पार्टी नेतृत्व व पुलिस के उच्चाधिकारियों से अवगत कराया। शनिवार की शाम प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर मंत्री अनिल राजभर, मछलीशहर सांसद बीपी सरोज, विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह गांव में पहुंचे। इस मौके पर आमोद सिंह, दूधनाथ राजभर, हरिहर राजभर, सुरेश जयसवाल, बबलू सिंह, राजदेव यादव, डॉ. जंग बहादुर राजभर, दिनेश राजभर, गोरख सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed