{"_id":"6614244a585c03e18f0b488d","slug":"middle-aged-man-injured-dies-in-road-accident-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की मौत, पुलिस को सूचित किए बिना शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की मौत, पुलिस को सूचित किए बिना शव का अंतिम संस्कार
Mon, 08 Apr 2024 10:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 10:37 PM IST
सार
Jaunpur Accident: जौनपुर के चौबाहां गांव में वृद्ध की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वह सड़क पर बेहोशी की हालत में मिले थे। परिजनों ने सड़क हादसे की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र के चौबाहां गांव निवासी एक अधेड़ रविवार की देर रात सड़क किनारे बेहोशी की हाल में मिला। वह गंभीर रूप से घायल था। परिजन उसे अस्पताल ले गए किंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बिना पुलिस को सूचित किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
गांव निवासी 70 वर्षीय इंद्रापति तिवारी उर्फ झोंटा ईशापुर स्थित एक विद्यालय में बच्चों का वाहन चलाते थे। रविवार रात 10 बजे के आस-पास वे पट्टीनरेंद्रपुर-सरायमोहिउद्दीनपुर मार्ग स्थित अढ़नपुर गांव में सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले। परिजनों को सूचना मिली तो उन्हें शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए किंतु वहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि स्कूल से घर लौटते समय कोई अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया।