{"_id":"5ecaa5468ebc3e903e71a6dd","slug":"media-played-commendable-participation-in-disaster-jaunpur-news-vns5265632146","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ऑनलाइन संगोष्ठी: 'आपदा में मीडिया ने निभाई सराहनीय भागीदारी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ऑनलाइन संगोष्ठी: 'आपदा में मीडिया ने निभाई सराहनीय भागीदारी'
Sun, 24 May 2020 10:18 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर।
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग और पीआर नीति के संयुक्त तत्वावधान में टेलीविजन एंकरिंग एवं रिपोर्टिंग स्किल पर ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महामारी के दौर में पत्रकारों के समक्ष चुनौतियों और आवश्यक कौशल पर विचार रखा।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य या केंद्र सरकार को अगुआ दस्ते में काम करने वालों में पत्रकारों को भी शामिल करना चाहिए और उनके लिए बीमा की व्यवस्था होनी चाहिए। कोरोना महामारी के दौर में पत्रकारों ने जोखिम में काम किया है।
विज्ञापन
वेबिनार में न्यूज चैनल के एंकरों ने शिरकत की। नवजोत ने कहा कि पत्रकारों को स्वतंत्र आवाज बनकर सामने आना चाहिए। कोरोना के पहले भी बहुत आपदाएं आई है, जिसमें खबरों को पहुंचाने में कभी कोई कमी नहीं की है।
विज्ञापन
पत्रकारों के लिए यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। दून विश्वविद्यालय के प्रो. एचसी पुरोहित ने भी विचार रखा। धन्यवाद ज्ञापन पीआर नीति की निदेशक विभा सिंह, स्वागत डॉ. मनोज मिश्र, संचालन डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने किया। डॉ. अवध बिहारी सिंह, डॉ. सुनील कुमार एवं डॉ. चंदन सिंह शामिल रहे।