फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MDM refuses to

मध्याह्न भोजन करने से इनकार

Fri, 05 Aug 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 05 Aug 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सुकर्णा कला में गुरुवार को बच्चों ने एमडीएम का भोजन करने से इनकार कर दिया। मंगलवार को दाल में छिपकली गिरने की वजह से खाना खाने के बाद कई बच्चे बीमार पड़ गए थे। इससे भयभीत बच्चों ने विद्यालय में खाना खाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


दोपहर में विद्यालय पहुंचे कुछ बच्चों के अभिभावकों ने भी विरोध करते हुए मामले की जांच की मांग की। मालूम हो कि मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय सुईथाकलां में मिड डे मिल के दाल में छिपकली पायी गयी थी।
विज्ञापन


भोजन करते ही कक्षा पांचवीं के आंशू, अभिषेक, बबली,  नीरज, और कक्षा दो को छात्र धीरज समेत कई बच्चों को उल्टियां होने लगी थीं।  बच्चों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया था। विद्यालय में तैनात रसोइयों का आरोप है कि पिछले दो महीने से ग्राम प्रधान उन्हें हटाने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना में छिपकली मिलने के पीछे भी कोई साजिश हो सकती है। इसकी जांच होनी चाहिए। विद्यालय पहुंचे अभिभावकों ने कहा कि नियम है कि प्रधानाध्यापक भोजन चखेंगे। उसके बाद बच्चों को खिलाया जाएगा।

आखिर उन्होंने भोजन क्यों नहीं चखा। इस पूरे मामले की जांच होने और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होने के पहले उनके बच्चे विद्यालय में खाना नहीं खाएंगे। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है।


बेहद गंभीर मामला है। जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान बचई राम का कहना है कि भोजन की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की है। वह इलाहाबाद रहते हैं और  कभी आते नहीं हैं। रसोइयों का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed