{"_id":"70af5ad360ad7f240ab8b2284c14164a","slug":"massive-dislocation-between-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी अव्यवस्था के बीच हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी अव्यवस्था के बीच हुई परीक्षा
जौनपुर ब्यूराे
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकबंदी लेखपाल की परीक्षा में रविवार को धांधली का आरोप लगाते हुए कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि जगतगंज इंटर कालेज में हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस प्रशासन ने जबरन कमरे में बैठाकर
परीक्षा कराई। मछलीशहर में परीक्षा बीच में छोड़कर परीक्षार्थी बाहर निकल आए और प्रश्नपत्र को हवा में लहराते हुए प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। जिले में भारी अव्यवस्था के बीच 18877 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा के लिए जिले में 79 केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 41 हजार परीक्षार्थियों को शामिल होना था लेकिन 22123 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षार्थियों की उमड़ी भारी भीड़ के चलते शहर की यातायात व्यवस्था भी चरमरा
विज्ञापन
गई। जगतगंज इंटर कालेज, मछलीशहर के बिहारी महिला महाविद्यालय और फौजदार इंटर कालेज में परीक्षार्थी बीच में ही कक्ष से बाहर निकल आए और प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि परीक्षा का समय 11 बजे से था लेकिन उन्हें बुकलेट सवा
11 बजे दी गई। ओएमआरशीट की सील खुली हुई थी। अभ्यर्थियों ने अंदेशा जताया कि पर्चा आउट कर दिया गया। हंगामा करते हुए अभ्यर्थियों ने रोडवेज और मडिय़ाहूं तिराहे पर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस ने लाठी पटक कर उन्हें खदेड़
दिया। एसड़ीएम विजय बहादुर सिंह का कहना था कि परीक्षार्थियों के सामने सील तोड़ने का कोई निर्देश नहीं था। सील परीक्षा के लिए बनाए गए मजिस्ट्रेट बीडीओ सुजानगंज के सामने खोला गया। पेपर आउट होने का आरोप गलत है।
प्रधानाचार्य बद्री नारायण यादव ने बताया कि 33 अभ्यर्थी ओएमआर शीट अपने साथ लेकर चले गए। जगतनारायण इंटर कालेज जगतगंज जौनपुर में भी देर से अभ्यर्थियों को पेपर दिया गया। उन्होंने हो हल्ला करते हुए परीक्षा का बहिष्कार कर
दिया। बाद में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने उन्हें काफी देर बाद अंदर किया। इसकी वजह से सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा छोड़कर चले गए। परीक्षा छूटने से काफी संख्य में अभ्यर्थियों और उनके घर वालों में नाराजगी रहीं।