फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman's body found hanging in a closed room

बंद कमरे में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Wed, 28 Apr 2021 07:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging in a closed room
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के धनौवां गांव की एक विवाहिता की संदिग्ध हाल मेें मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले की करौंदी कला गांव निवासी हरिश्चंद्र की बेटी रेनू (25) की शादी दो वर्ष पूर्व मछलीशहर कोतवाली के धनौवां गांव निवासी अरुण के साथ हुई थी। अरुण कर्नाटक में प्राइवेट नौकरी करता है। अरुण की मां अपने दो अन्य बेटों व बहू रेनू के साथ गांव में ही रहती थी। परिजनों के अनुसार बुधवार रात भोजन करने के बाद सभी सोने चले गए। रेनू के कमरे में खटपट की आवाज होने पर परिजन वहां पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर कोई आवाज नहीं आई तो खिड़की से झांका। कमरे में गाटर में लगे हुक के सहारे बंधे साड़ी के फंदे पर रेनू का शव लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया। मौके पर पहुंचे रेनू के पिता हरिश्चंद्र ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। घटनास्थल पर देर रात पहुंचे क्षेत्राधिकारी अंतर सिंह ने भी छानबीन की। कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed