{"_id":"61c21d3276fec95c28688683","slug":"manholes-are-open-in-the-city-residents-are-upset-getting-injured-by-falling-every-day-jaunpur-news-vns629244880","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में खुले पड़े हैं मैनहोल,शहरवासी परेशान,आए दिन गिरकर हो रहे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में खुले पड़े हैं मैनहोल,शहरवासी परेशान,आए दिन गिरकर हो रहे घायल
विज्ञापन
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए भले ही नित नई कवायद की जा रही हो, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से यह कवायद परवान नहीं चढ़ पा रही। कारण शहर में कई जगह मैनहोल खुले पड़े हैं, जिसमें आए दिन शहरवासी गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। वहीं शहरवासियों को आवागमन में दिक्कत का भी सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष है। वहीं जिम्मेदार मैनहोल ढंकने की बजाय चुप्पी साधे हैं।
सवा तीन लाख की आबादी वाले शहर में तकरीबन 39 हजार मकान हैं। इन घरों से निकलने वाले गंदे पानी को एकत्रित कर शहर से बाहर ले जाने के लिए नाली बनाई गई है। इन नालों की सफाई कराने के लिए जगह-जगह मैनहोल बनाया गया है,जो ढंका रहता है। जब नाली जाम होती है तो ढक्कन को खोलकर उसकी सफाई करने का कार्य किया जाता है। जिम्मेदारों की ओर से उन्हीं मैनहोल को ढंकने का कार्य किया गया है, जो या तो प्रमुख मार्गों और बाजारों में हैं, इसके अलावा अन्य स्थानों पर मैनहोल को ढंकने का कार्य नहीं किया गया है। ऐसा नजारा परमानतपुर, उमरपुर, सहकारी कोलोनी, रूहट्टा, हुसेनाबाद, मियांपुर, सब्जीमंडी, सिपाह, रौजा अर्जन, सुतहट्टी, ईशापुर आदि मोहल्ले में देखा जा सकता है। हालत यह है कि इन मोहल्लों में नालियों के क्षतिग्रस्त होने से न तो मेन होल का पता चल पा रहा है और न ही गड्ढों का। ऐसे में अक्सर लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। ढक्कन लगवाने के लिए मोहल्लेवालों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इससे मोहल्लेवासियों में रोष है। उन्होंने शीघ्र मैनहोल ढकने की मांग की है।