फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mangala in 1600 meters race, Satyam tops in 400

1600 मीटर दौड़ में मंगला, 400 में सत्यम अव्वल

Thu, 21 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mangala in 1600 meters race, Satyam tops in 400
प्रेरणा स्पोर्ट्स एंड एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बृहस्पतिवार को श्री गणेश राम इंटर कालेज बटाऊबीर में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 1600 मीटर दौड़ में मंगला निषाद पहले स्थान पर रहे। इनके अलावा अभिषेक पाल दूसरे तथा बृजेश निषाद तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसी तरह से 400 मीटर दौड़ में सत्यम सिंह ने पहला स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। इनके अलावा अजय यादव दूसरे तथा अमित सरोज तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में गुंजन यादव पहले स्थान पर रहीं, जबकि खुशबू यादव दूसरे तथा श्वेता विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद प्रतियोगिता में अमित यादव पहले, रितेश सिंह दूसरे तथा राकेश कुमार यादव तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा शाहपुर से चलकर बटाऊबीर चौक होते हुए विद्यालय परिसर पहुंची। यहां शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य अनिल कुमार यादव ने ट्राफी, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान घनश्याम मौर्य, विवेक यादव, प्रलय यादव, आशुतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed