फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Man demanding Rs 50 lakh extortion injured in vicious encounter

Jaunpur News: 50 लाख रंगदारी मांगने वाला शातिर मुठभेड़ में घायल

Thu, 05 Sep 2024 03:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Man demanding Rs 50 lakh extortion injured in vicious encounter
जौनपुर। मड़ियाहूं के मोकलपुर बाबागंज बाजार में मंगलवार रात 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोपी विशाल मिश्रा पुलिस की मुठभेड़ में घायल हो गया। फायरिंग के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं उसका साथी चकमा देकर भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

कार्रवाई मड़ियाहूं और सिकरारा थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से की। पकड़ा गया आरोपी विशाल मिश्रा सिकरारा थाना क्षेत्र के एक व्यापारी से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोपी है। पुलिस ने उसके कब्जे से देसी तमंचा, कारतूस, खोखा और एक बाइक जब्त की है।
विज्ञापन


मड़ियाहूं और सिकरारा थाना की पुलिस टीम हत्या के प्रयास और रंगदारी मांगने वाले प्रकरण में वांछित अभियुक्तों की तलाश के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। मंगलवार रात मोकलपुर बाबागंज में ग्राम डिंगुरपुर जलालपुर का रहने वाला बदमाश विशाल मिश्रा अपने साथ के साथ आ रहा था। पुलिस ने उसे रूकने को कहा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए उपचार के लिए अस्पताल भेजा। उसके कब्जे से देशी तमंचा, एक कारतूस, दो खोखा और एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है। दूसरा बदमाश नमन सिंह निवासी ग्राम पहसना थाना सिकरारा अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में कामयाब रहा, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। विशाल मिश्रा सिकरारा थाना क्षेत्र में फायरिंग कर रंगदारी मांगने के मामले में दर्ज मुकदमे का मुख्य आरोपी है। उसने बिसावा खपरहा के गल्ला व्यापारी कुंवरचंद से रंगदारी के मामले बीते 27 जुलाई को फायरिंग कर दहशत फैलाई। फिर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके ऊपर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


....................................................

वर्जन ...

मड़ियाहूं और सिकरारा पुलिस की टीम मोकलपुर में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एक बाइक पर दो संदिग्ध लोगों को आते देख पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

- परमानंद कुशवाहा, सीओ सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed