{"_id":"679afab1e1900c75ae018714","slug":"major-accident-in-jaunpur-three-people-died-in-collision-between-car-and-bus-2025-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur Accident: बस की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, महाकुंभ से लौट रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत; तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur Accident: बस की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, महाकुंभ से लौट रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत; तीन घायल
Thu, 30 Jan 2025 09:36 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 30 Jan 2025 09:36 AM IST
सार
Jaunpur Accident News: महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि तीन लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या का स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और बस में आमने- सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि कार सवार तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
छह लोग कार में सवार होकर निकले थे महाकुंभ
एक सप्ताह पूर्व वैगनआर कार से छह लोग प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या का स्नान करने निकले थे। स्नान के बाद श्रद्धालु अपनी कार में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। कार को संजय सिंह चला रहा थे। उसमें उनका परिवार व उनके करीबी दोस्त का परिवार भी था।
विज्ञापन
रात करीब 11 बजे कार सवार श्रद्धालु प्रयागराज से अपने घर के लिए निकले। करीब तीन बजे सतहरिया पुलिस चौकी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही खाली रोडवेज बस से आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार सभी लोग बुरी तरह से फंस गए।
विज्ञापन
Trending Videos
कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को निकाला
तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर सतहरिया चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्रा मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कार में फंसे लोगों को कटर की मदद से किसी तरह बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने कार ड्राइवर संजय सिंह (55) निवासी महाराजगंज, बिंदु सिंह (45) निवासी गोरखपुर, विमला देवी (58) निवासी गोरखपुर को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में कार सवार विधावती (60) निवासी महाराजगंज, किरन देवी तिवारी (40) निवासी महाराजगंज, महेश तिवारी (50) गंभीर रूप घायल हो गए। जिन्हें डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे के बाद करीब घंटों जाम लगा रहा।
पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र के मुताबिक रोडवेज व श्रद्धालुओं से भरी कार की आमने- सामने की टक्कर हुई। जिसमें तीन की मौत व तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।