फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mafia in running the state government : Om Mathur

माफिया चला रहे सूबे में सरकार: ओम माथुर

Sun, 04 Oct 2015 12:55 AM IST
Mafia in running the state government : Om Mathur
Mafia in running the state government : Om Mathur Updated Sun, 04 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mafia in running the state government : Om Mathur
 
विज्ञापन

वह शनिवार को शहर के खरका कालोनी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर छतरी का लोकार्पण और सुंदरीकरण के उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव मिशन 2017 को ध्यान में रखकर प्रत्याशी लड़ें, ताकि जनता के बीच अच्छा संदेश जाए। कहा कि प्रदेश से जंगलराज खत्म करने के लिए वर्तमान सरकार को सत्ता से बेदखल करना होगा। सांसद विधायक जिलाध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जनता के बीच केेंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं। डेढ़ वर्ष बीत चुका है, लेकिन विरोधी दल के लोग केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सके  हैं। केंद्र सरकार अपने वादों पर पूरी तरह से खरा उतर रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ठीक रखने में सरकार कोई रुचि नहीं ले रही है, जिसके चलते प्रदेश का पिछड़ापन खत्म नहीं हो रहा है। हत्या, लूट, बलात्कार और डकैती की घटनाओं से आम आदमी सहमा हुआ है। सरकार आम आदमी को सुरक्षा देने में विफल साबित हुई है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि दादरी की घटना निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इससे पहले उनका जिले में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सभा में सांसद केपी सिंह, राम चरित्त निषाद, विधायक सीमा द्विवेदी, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, एमएलसी केदारनाथ सिंह, चंद्रशेखर ने संबोधित किया। सांसद ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हरिश चंद्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश सिंह बब्बू, डा. रमाशंकर पांडेय, रघुराज सिंह, गिरीश यादव, डा. अजय सिंह, अनिल सिंह परिवर्तन, ब्रहृमदेव मिश्र, ईश्वर देव सिंह, अशोक श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंघानिया, रंजना सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed