फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Machhali Shahar stress , PAC deployed

मछलीशहर में तनाव, पीएसी तैनात

Sat, 26 Dec 2015 12:55 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sat, 26 Dec 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Machhali Shahar stress , PAC deployed
कस्बे में हिंदू महासभा के नेता के विरोध प्रदर्शन से लौट रहे युवकों की अभद्र टिप्पणी से शुक्रवार को सराय मोहल्ले का माहौल गरम हो गया। दो पक्ष आमने सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और गुस्साए लोगों के बीच जमकर
विज्ञापन


 धक्कामुक्की भी हुई। इसमें सीओ और इंस्पेक्टर गिरकर चोटिल हो गए। पुलिस ने लाठी भांजकर लोगों को खदेड़ दिया। तनाव को देखते हुए कस्बे में पीएसी तैनात कर दी गई है।  हिंदू महासभा के नेता के बयान के विरोध में कार्रवाई की
विज्ञापन


मांग को कुछ लोग सीरत कमेटी की अगुआई में दोपहर बाद जामा मस्जिद के मैदान में एकत्रित हुए थे। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन तहसीलदार कड़ेदीन शर्मा को सौंपा इस दौरान तहसीलदार और इंस्पेक्टर अरविंद
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव को लोगों की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। प्रदर्शन से लौटते समय कुछ अराजक तत्व बाजार में अपमानजनक टिप्पणी करने लगे। इसे लेकर दूसरा पक्ष आक्रोशित हो गया। दोनों पक्षों में धक्कामुक्की हुई। इसी बीच उन लोगों ने आसपास की

दो दूकानों में तोड़फोड़ की। तो बाजार के लोग उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वहीं धरने पर बैठ गए। सूचना पर आधा दर्जन थानों की पुलिस और पीएसी वहां पहुंच गई। लोगों ने पुलिस से भी धक्कामुक्की की। जिससे सीओ राम प्रताप

सिंह और इंस्पेक्टर अरविंद यादव गिर चोटिल हो गए। बाद में पुलिस ने लाठी भांज कर लोगों को खदेड़ दिया। घटना को लेकर कस्बे में तनाव है। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने कहा कि उपद्रव और अफवाह फैलाने वालों से प्रशासन सख्ती से


निपटेगा। उन्होंने लोगों से संयम बरतने की अपील की है।   उधर बजरंग दल के राजकुमार पटवा, राजेश गुप्ता, आशीष निगम आदि ने दूकानों में तोड़फोड़ करने और अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को कोतवाली में धरना दे दिया जो देर रात तक जारी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed