फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Low price stamps will be sold at government cheap galley shops: Minister

सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर बिकेगा कम दाम का स्टांप : मंत्री

Wed, 06 Apr 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Low price stamps will be sold at government cheap galley shops: Minister
उत्तर प्रदेश के स्टांप, कर एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार दूरदराज के गांव की जनता की सुविधा के लिए अब सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से ही छोटे मूल्य के स्टाम्प को बेंचवाने की तैयारी में है। इन दुकानों से 10, 20, 50 और 100 रुपये के स्टांप खरीदे जा सकेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि उपनिबंधक कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। स्टाफ को आईडी कार्ड लगाकर बैठना होगा। वह बुधवार को लखनऊ से वाराणसी जाते समय नगर के एक मैरेज हाल में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बुधवार को कह रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरी कवायद मुख्यमंत्री के निर्देश पर भ्रष्टाचार को रोकने के उद्देश्य से की जा रही है। प्रदेश के मुखिया सरकारी दफ्तरों से पूरी तरह से भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कटिबद्ध हैं। अगर रिश्वत मांगने की कोई शिकायत उनके विभाग से संबंधित है तो सीधे उनके कार्यालय अथवा उनको फोन करके भी अवगत कराया जा सकता है। इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में उनका जोरदार किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक डाक्टर कमलेश झा, राम लखन मौर्य, अनुराग सिन्हा, हरिओम गुप्ता, संतोष जायसवाल, शिशिर ऊमर वैश्य, अवनींद्र दुबे ,सभासद गण पवन मोदनवाल, नितेश व शशि पांडे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed