फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   lovers girlfriend boyfriend ate poison both died dead body found in drain in jaunpur

जौनपुरः परिवार वाले शादी को नहीं हुए तैयार, प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, गांव के बाहर नाले में मिले शव

Mon, 31 May 2021 09:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 31 May 2021 09:47 AM IST
सार

गांव के ही युवक और युवती में काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन राजी नहीं थे। इसी वजह से दोनों ने यह कदम उठाया लिया।

विज्ञापन
lovers girlfriend boyfriend ate poison both died dead body found in drain in jaunpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर गांव में प्रेमी युगल ने संदिग्ध हाल में जहर खाकर जान दे दी। सोमवार की सुबह दोनों का शव गांव के बाहर नाले में मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।  सदरुद्दीनपुर गांव के निवासी युवक (21) का गांव की ही स्वजातीय युवती (19) से काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था।

विज्ञापन


दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन घर वाले तैयार नहीं थे। रविवार की रात खाना खाने के बाद युवती अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह वह कमरे में नहीं दिखी तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की। पता चला कि युवक भी रात से ही लापता है। परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच गांव के बाहर सूखे नाले में दोनों के बेसुध पड़े होने की सूचना मिली। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दोनों को सीएचसी सुईथाकला ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। सीओ शाहगंज अंकित कुमार ने बताया कि शव पर कोई चोट के निशान नहीं है। मौके पर कीटनाशक मिला है। इससे आशंका है कि दोनों ने जहर खाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो पाएगा। दोनों के घरवालों से भी पूछताछ की जा रही है।

प्रेमी युगल के खौफनाक कदम से स्तब्ध रह गए लोग

जहर खाकर प्रेमी युगल के जान देने के बाद सदरुद्दीनपुर गांव में हर कोई स्तब्ध है। दोनों परिवारों में जहां मातम छाया रहा तो अन्य घरों में भी पूरे दिन इसी की चर्चा रही। दोनों के परिवार वाले शादी के लिए भले ही सहमत नहीं थे, लेकिन उन्हें यह भी उम्मीद नहीं थी कि दोनों ऐसा खौफनाक कदम उठा लेंगे।

19 वर्षीय युवती की मां का निधन चार साल पहले हो चुका है। इस सदमे के बाद से पिता भी बेसुध रहते थे। घर में बेटी अकेली थी। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण ही वह ज्यादा पढ़-लिख नहीं सकी थी। पांचवीं की पढ़ाई के बाद से घरेलू काम में लग गई थी। चाचा-चाची व अन्य सदस्यों पर उसकी देखभाल का जिम्मा था।

प्रेमी युगल के बीच नजदीकी की भनक परिवार वालों को पहले ही लग चुकी थी। दोनों को उम्मीद थी कि स्वजातीय होने के कारण उनकी शादी पर सभी सहमत हो जाएंगे, लेकिन दोनों के ही परिवार वाले इस रिश्ते को तैयार नहीं हुए।

ग्रामीणों के मुताबिक मौत को गले लगाने से पहले दोनों रविवार की शाम गांव के पास एक दुकान पर देखे गए थे। वहां से उन्होंने समोसा भी खरीदा था। इसके बाद उन्हें सुबह सूखे नाले में ही एक साथ देखा गया। पूरा गांव इस घटना से सकते में है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed