फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   love couple dead body found hanging on tree in Jaunpur police confuse in murder or suicide girl marriage was on 1 December

हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस: जौनपुर में पेड़ पर लटका मिला प्रेमी युगल का शव, एक दिसंबर को होनी थी युवती की शादी

Sun, 26 Sep 2021 04:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Sep 2021 04:49 PM IST
सार

जौनपुर जिले के एक गांव के बाहर नीम के पेड़ पर साड़ी के फंदे के सहारे लटके प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी मच गई। घटना को संदिग्ध माना जा रहा है।

विज्ञापन
love couple dead body found hanging on tree in Jaunpur police confuse in murder or suicide girl marriage was on 1 December
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक प्रेमी युगल के शव नीम के पेड़ पर साड़ी के फंदे के सहारे लटके मिले। इससे इलाके में खलबली मच गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस हत्या और आत्महत्या को लेकर उलझी हुई है। दोनों के शव एक साथ मिलने से घटना को संदिग्ध माना जा रहा है। गांव के लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, मृत युवती की शादी किसी अन्य युवक की साथ तय थी। 

विज्ञापन


रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवक और पड़ोसी गांव की युवती का शव घर से ढाई किलोमीटर दूर नीम के पेड़ पर साड़ी के फंदे पर लटकता मिला।  सुबह शौच के लिए गए लोगों ने पेड़ में लटके शव को देखा तो गांव में सूचना दी। मृतकों की शिनाख्त के बाद उनके परिजनों सहित पुलिस को सूचना दी गई।  मौके पर पहुंचे रामपुर थानाध्यक्ष ओमकार सिंह ने शवों की स्थिति देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया।
विज्ञापन


मृत युवती के परिजनों के मुताबिक एक दिसंबर को उसकी शादी तय थी। मौके पर जुटे परिवार के लोगों के मुताबिक युवती दो बजे रात अपने बिस्तर से गायब थी। जिसके बाद वे खोजबीन कर रहे थे। इस बाबत थानाध्यक्ष रामपुर ओम नारायण सिंह ने कहा कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। फारेंसिक टीम को बुलाया गया है। जांच के पश्चात ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः बनारस में शख्स ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को चाकू से गोदा, संपत्ति विवाद में दोहरे हत्याकांड से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed