फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lord Shri Jagannath came out riding on a chariot and gave darshan to the people of Nagar.

Jaunpur News: रथ पर सवार होकर निकले भगवान श्री जगन्नाथ नगर के लोगों को दिए दर्शन

Mon, 08 Jul 2024 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Lord Shri Jagannath came out riding on a chariot and gave darshan to the people of Nagar.
भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और देवी सुभद्रा ने रथ पर आरूढ़ होकर रविवार को नगर का भ्रमण किया। नगर के रासमंडल स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर से शाम छह बजे रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से होकर मंदिर परिसर में पहुंची।
विज्ञापन

इसके पूर्व श्री जगन्नाथ धाम रासमंडल में सुबह भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और देवी सुभद्रा के विग्रह का आचार्य डॉ. रजनी कांत द्विवेदी के नेतृत्व में पूजन मुख्य यजमान डॉ. स्मिता श्रीवास्तव एवं डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने किया। शाही खिचड़ी के भोग के बाद लोगों ने भगवान के दर्शन पूजन किए। रथयात्रा महोत्सव के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू तथा नगर पालिका की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, डॉ. राम सूरत मौर्य ने रथारूढ़ भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और देवी सुभद्रा की आरती उतारी और नारियल तोड़कर रथ यात्रा का आरंभ किया।
विज्ञापन

रथयात्रा मानिक चौक, राजा फाटक, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज, नवदुर्गा शिव मंदिर सद्भावना पुल, शाही किला होते हुए रासमंडल स्थित जगन्नाथ धाम में सकुशल संपन्न हुई। रथ यात्रा में श्याम मोहन अग्रवाल, दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अनिल अस्थाना, नवदुर्गा शिव मंदिर के मुख्य ट्रस्टी निखिलेश सिंह, विमल सेठ, सरिता मिगलानी, राजेश जावा, शिव शंकर साहू, नीरज श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की संयुक्त टीम, बोल बम कांवरिया संघ के सुधीर साहू , अनाज व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन, गणेश साहू , स्वर्णकार समाज, योगेश भाटिया तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं ने जगह-जगह भगवान के रथ पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रतापगढ़ से आई कृष्ण सुदामा की टोली ने पूरे मार्ग भर भगवान के नाम का संकीर्तन किया। अद्भुत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। रथयात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू तथा महामंत्री शिव शंकर साहू ने संयुक्त रूप से सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed